Pushpa 2 OTT Release: अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ को लेकर सिनेमाघरों में अलग ही लेवल का क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म को थिएटर्स में काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस इस फिल्म के ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, अब इसके ओटीटी रिलीज के बारे में अपडेट आ गया है। जी हां फिल्म को किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा, चलिए आपको बताते हैं।
नेटफ्लिक्स या हॉटस्टार कहां आएगी ‘पुष्पा 2’?
सुकुमार की फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। जहां एक ओर फिल्म ने बड़े पर्दे पर धूम मचा रखी है, वहीं दूसरी ओर इसके ओटीटी रिलीज को लेकर भी दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट लगातार बढ़ रही है। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड्स बनाए हैं और कई बड़े बॉलीवुड हिट्स को पछाड़ते हुए अपनी ताकत दिखाई है।
पहले पार्ट ‘पुष्पा: द राइज’ ने अमेजन प्राइम वीडियो पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी। दर्शकों ने इसे हर भाषा में देखा और पसंद किया। इसी कारण फैंस को उम्मीद थी कि ‘पुष्पा 2: द रूल’ भी प्राइम पर ही रिलीज होगी, लेकिन मेकर्स ने इसका रुख कुछ और ही तय किया है। अब खबर ये है कि फिल्म का दूसरा भाग अमेजन के बजाय नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा।
नेटफ्लिक्स पर होगा ‘पुष्पा 2’ का प्रीमियर
नेटफ्लिक्स ने हाल ही में एक पोस्टर जारी कर ये पुष्टि की कि ‘पुष्पा 2: द रूल’ को जल्द ही उनके प्लेटफॉर्म पर तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में रिलीज किया जाएगा। हालांकि इस फिल्म के ओटीटी प्रीमियर की तारीख अभी तक सामने नहीं आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सिनेमाघरों में फिल्म के रिलीज होने के छह से आठ हफ्ते बाद इसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। इससे फैंस को फिल्म का लुत्फ उठाने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा, लेकिन ये तो तय है कि ‘पुष्पा 2’ ओटीटी पर भी धमाल मचाएगी।
275 करोड़ में बिके ओटीटी राइट्स
पुष्पा 2 के ओटीटी राइट्स की कीमत भी चर्चा में रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के ओटीटी राइट्स को 275 करोड़ रुपये में बेचा गया है, जो कि एक रिकॉर्ड है। ये फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है।
‘पुष्पा 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर छा गई है। ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 164.25 करोड़ की शानदार कमाई की थी और अगले दिन इसका कलेक्शन 141.05 करोड़ के आसपास रहा। कुल मिलाकर चार दिनों में फिल्म ने 529 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म की लोकप्रियता को देखते हुए ये कहा जा सकता है कि आने वाले दिनों में ये आंकड़ा और भी बढ़ सकता है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 का सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट कौन? टॉप 5 में आया चौंकाने वाला नाम
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 hr ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
14 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
15 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
18 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
19 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
19 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
20 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
21 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
22 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines