Pushpa 2 OTT Release Date: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ इस वक्त थिएटर में मौजूद है। इस फिल्म ने सिनेमाघरों में तगड़ी पकड़ बना रखी है। फिल्म कलेक्शन भी बेहद धमाकेदार कर रही है और दुनियाभर में 1414 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। ऐसे में अब भी कुछ लोग ऐसे हैं, जिन्होंने ये फिल्म ने नहीं देखी है, लेकिन वो इसी देखने चाहते हैं वो भी घर बैठे। अब जो लोग घर बैठे इस फिल्म का मजा लेना चाहते हैं, उनके लिए खुशखबर है।
कब-कहां देखें?
जी हां, अब फिल्म जल्द ही ओटीटी पर दस्तक देने वाली है। ऐसे में फैंस भी बेहद एक्साइटेड हो गए हैं। ऐसा लग रहा है कि मेकर्स नए साल के खास मौके पर बड़ा तोहफा देने वाले हैं। ‘पुष्पा 2’ की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार कहा जा रहा है कि ये फिल्म नए साल के मौके पर यानी 9 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर कई भाषाओं में रिलीज होगी।
मेकर्स ने नहीं किया कंफर्म
हालांकि फिल्म की ओटीटी रिलीज पर अभी मेकर्स की ओर से कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। गौरतलब है कि फिल्म रिलीज के बाद उसे ओटीटी पर आने में 40 से 50 दिन का टाइम लगता है। अब देखने वाली बात होगी कि क्या फिल्म 9 जनवरी को ओटीटी पर दस्तक देगी और अगर नहीं तो लोगों के इसके लिए लंबा इंतजार भी करना पड़ सकता है।
11 दिनों में तोड़ा रिकॉर्ड
इसके साथ ही अगर ओटीटी पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी डब साउथ फिल्मों की बात करें तो इसमें कई नाम शामिल हैं, जैसे- पुष्पा 2, बाहुबली 2, केजीएफ 2 जैसी बड़ी फिल्में। बता दें कि अल्लू अर्जुन की ये फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी डब साउथ इंडियन फिल्म बन चुकी है, जिसने सिर्फ 11 दिनों में ‘बाहुबली 2’ के 511 करोड़ रुपये के लाइफटाइम कलेक्शन को जबरदस्त पटखनी दी है।
ओटीटी पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी-डब साउथ फिल्में
- पुष्पा 2- 561.50
- बाहुबली 2- 511.00
- केजीएफ 2- 234.62
- कल्कि 2898 एडी- 295.00
- आरआरआर- 277.00
- 2.0- 188.00
- सालार- 152.00
- साहो- 149.00
- आदिपुरुष- 147.00
- बाहुबली 1- 120.00
यह भी पढ़ें- Pushpa 2 बनी 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म, 11 दिन में तोड़े सारे रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
सलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 hr agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
18 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
19 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
20 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
21 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
22 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 day agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
1 day ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines