Pushpa 2 Teaser: अल्लू अर्जुन के बर्थडे पर फैंस को मिलेगा बड़ा सरप्राइज, इस दिन रिलीज होगा 'पुष्पा 2' का टीजर
Edited By Nancy Tomar

Pushpa 2 Teaser
Edited By Nancy Tomar

Pushpa 2 Teaser
Pushpa 2 Teaser: अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ ब्लॉक बस्टर रही। इसके साथ ही अल्लू देश के सबसे ज्यादा डिमांडिंग पैन इंडियन स्टार बन गए हैं।
अब लोगों को इस फिल्म के दूसरे पार्ट का बहुत बेसब्री से इंतजार हैं। इस बीच अब इसको लेकर एक बेहद अहम जानकारी सामने आई है, जिसे फैंस के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ आई हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ का टीजर एक्टर के जन्मदिन पर जारी होगा, यानी अल्लू अपने बर्थडे पर फैंस को बड़ा सरप्राइज देने वाले हैं। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन ने टिट्युलर किरदार पुष्पा राज का रोल प्ले किया था। साथ ही इसके लिए अल्लू ने अपने जबरदस्त मेकओवर से ऑडियंस को भी हैरान कर दिया था।
3 minute clip releasing on 8th April. The video will describe the plot/concept around which #Pushpa2 is made. Easily one of the most hyped films. pic.twitter.com/ggq0G591Pd
— Nishit Shaw (@NishitShawHere) March 20, 2023
बता दें कि हाल ही में आंध्र प्रदेश में मोस्ट अवेटेड ‘पुष्पा 2’ का ऑफिशियल टीजर शूट किया गया है। साथ ही इसके रिलीज के फाइनल डेट भी सामने आ गई हैं। इसके साथ ही अब फैंस को इस फिल्म के टीजर का बेसब्री से इंतजार हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ‘पुष्पा 2’ के ऑफिशियल टीज़र में 3 मिनट का एक कॉन्सेप्ट वीडियो होगा, जिसमें एक हाई वोल्टेज एक्शन सीक्वेंस होगा। साथ ही इसमें लीडिंग मैन अल्लू अर्जुन नजर आने वाले हैं। अब रुमर्स के मुताबिक सुकुमार निर्देशित इस फिल्म की पहली झलक के वीडियो में अल्लू अर्जुन के फैंस को खास सरप्राइज मिल सकता हैं।
बता दें कि फिल्म ‘पुष्पा 2’ जनवरी 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी। सूत्रों की मानें तो “सुकुमार की परफेक्शन की वजह से फिल्म की रिलीज में देरी होगी। साथ ही फिल्म के निर्देशक शूटिंग पूरी करने में जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं और इसलिए निर्माताओं ने ‘पुष्पा 2’ को मार्च-अप्रैल 2024 में रिलीज करने का फैसला लिया है।”
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: