Pushpa 2 Made New Record: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के नाम का ऐसा सिक्का चलता है कि उनकी फिल्म आते ही सुपर डुपर हिट हो जाती है। अब इसका सीधा उदाहरण है हालिया रिलीज पुष्पा 2 (Pushpa 2) जिसने पहले ही दिन अपनी कमाई से कई फिल्मों को ऐसी धोबी पछाड़ लगाई है कि मेकर्स भी हैरान हो गए हैं। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने भी इस फिल्म में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है। चलिए अब जान लेते हैं कि फिल्म ने ओपनिंग डे कलेक्शन में किन-किन फिल्मों को पीछे छोड़ा है। वहीं अल्लू अर्जुन ने अपनी पहली वाली फिल्म का ही रिकॉर्ड तोड़ डाला है।
पुष्पा ने तोड़ा इन 5 फिल्मों का रिकॉर्ड
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा 2 द रुल का सभी को इंतजार था जो अब पूरा हो गया है। इस फिल्म ने पहले ही दिन उन 5 फिल्मों को पछाड़ दिया है जिन्होंने ओपनिंग डे पर बवाल काटा था। इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है ‘कल्कि 2898 एडी’ का जिसने पहले दिन 95.3 करोड़ रुपये से ओपनिंग की थी। अगला नाम है शाहरुख खान की ‘जवान’ का जिसने 75 करोड़ रुपये से खाता खोला था। ‘एनिमल’ ने 63.8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। देवरा पार्ट वन ने ओपनिंग डे पर 82.5 करोड़ रुपये से खाता खोला था। राजकुमार राव की स्त्री 2 ने पहले दिन 60.30 करोड़ से अपना सफर शुरू किया था।
यह भी पढ़ें: Pushpa 2 देख रहे लोगों की अचानक घुटने लगी सांस, बांद्रा गेटी गैलेक्सी में क्यों बुरा हाल
पुष्पा द राइज ने कितने करोड़ से की थी ओपनिंग
अब ये भी जान लीजिए की अल्लु अर्जुन ने अपनी ही फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यानी साल 2021 में आई अल्लु अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा द राइज ने 24.9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। लेकिन इस बार तो तीन गुना ज्यादा कमाई के साथ ओपनिंग की है। ऐसे में अल्लू ने तो अपना ही रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है।
कितना है पुष्पा 2 का बजट
पुष्पा 2 के बजट की बात करें तो वो करीब 500 करोड़ रुपये है। लेकिन कमाई से तो ऐसा लग रहा है कि फिल्म 2 से 3 दिन में ही अपना बजट निकाल लेगी। अब देखिए ना फिल्म ने पहले ही दिन 175 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है तो आने वाले दिनों में क्या ही गर्दा उड़ाएगी। ऊपर से सोने पे सुहागा की वीकेंड आ रहा है, आलम तो ऐसा होने वाला है कि लोगों को टिकट ही नहीं मिलेंगी। अगर आप भी मूवी देखने का प्लान कर रहे हैं तो पहले ही टिकट बुक करवा लीजिए वरना कहना मत कि सचेत नहीं किया था।
यह भी पढ़ें: Pushpa 2 ने पहले दिन ही रचा इतिहास, इंडस्ट्री की पहली फिल्म जिसने बनाया अनोखा रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
5 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
7 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
8 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
9 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines