Pushpa 2 Controversy: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म ‘पुष्पा 2’ (Pushpa 2) रिलीज हो गई है। लेकिन इससे पहले ही वो कानूनी पचड़े में फंस गई है। इसके पीछे की वजह बताई जा रही है कि फिल्म को सिनेमाघरों में टाइम से पहले ही रिलीज कर दिया गया है। इस वजह से थिएटर के बाहर ऑडियंस की भारी भिड़ देखने को मिली, जिसे पुलिस ने लाठीचार्ज कर हटाया। इससे भगदड़ मच गई और इसमें कई लोग घायल हो गए हैं। सोशल मीडिया पर भगदड़ के कई सारे फोटो वायरल हो रहे हैं।
जानें क्या है पूरा मामला
दरअसल अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा 2 को सुबह 6 बजे थिएटर पर दिखाया जाना था। लेकिन कई थिएटरों में कानून को तोड़ा गया और 3 सुबह 3 बजे ही रिलीज कर दिया गया। वहीं फिल्म के टिकट में भारी उछाल देखा गया, जो 500 रुपये से लेकर 1500 रुपये तक रखा गया था। इससे एसोशिएशन में नाराजगी देखी गई। उनका कहना है कि ये रेट कानून के खिलाफ हैं और इसके लिए मेकर्स के खिलाफ एक्शन लिया जाए।
यह भी पढ़ें: अल्लू अर्जुन की पुष्पा द रूल, फुल पैसा वसूल, देखने से पहले पढ़ लें रिव्यू
कमिश्नर ने की थिएटर की लिस्ट जारी
जान लें कि बेंगलुरु डिस्ट्रिक्ट कमिश्नर ने पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा जिसमें कहा गया कि नियम 41 के तहत किसी भी फिल्म को सुबह 6 बजे से पहले दिखाने का लाइसेंस नहीं दिया जा सकता है। वहीं रात 10 बजे के बाद आखिरी शो को चलाया जा सकता है। लेकिन पुष्पा 2 के साथ ऐसा नहीं है बल्कि बुक माय शो में कई छोटे थिएटर में कानून को तोड़ते हुए इसे समय से पहले चलाया गया है। ऐसे में कमिश्नर ने ऐसे कई थिएटरों की लिस्ट जारी कर दी है और अब उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।
एक महिला की हुई मौत
इसके अलावा बीते दिन हैदराबाद में अल्लू अर्जुन फिल्म के प्रीमीयर में आए थे। उन्हें देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे। ऐसे में सभी के अंदर होड़ थी की एक्टर को देखने के लिए भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में एक महिला की औरत की मौत हो गई और कई सारे लोग घायल हो गए हैं जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
यह भी पढ़ें: Allu Arjun के खिलाफ केस से लेकर डायरेक्टर से कथित झगड़ा, Pushpa 2 को लेकर हुए ये 5 विवाद!
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
3 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
4 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
5 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
7 hrs ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
7 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
8 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines