हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Pushpa 2 बनी 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म, 11 दिन में तोड़े सारे रिकॉर्ड

Pushpa 2: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने महज 11 दिन में ही बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। आइए जानते हैं कि अब फिल्म ने ऐसा क्या किया है।

विज्ञापन
Pushpa 2

Pushpa 2: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ इस वक्त सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। फिल्म 5 दिसंबर को थिएटर में उतरी थी और अब तक फिल्म ने एक हजार करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इस बीच अब फिल्म ‘पुष्पा 2’ 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। आप सोच रहे होंगे कि आखिर ने फिल्म ने ऐसा कितनी कमाई कर ली है, तो आइए जानते हैं…

‘पुष्पा 2’ बनी 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

अल्लू अर्जुन की इस फिल्म की बात करें तो इसने महज 11 दिन में ही इस आंकड़े को पार कर लिया है और 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी है। अल्लू अर्जुन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इस पोस्ट में देखा जा सकता है कि अल्लू की फिल्म का पोस्टर नजर आ रहा है और इस पर लिखा है कि 11 दिन में वर्ल्ड वाइड 1409 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

Pushpa 2

अब तक की इंडियन कमाई

इसके साथ ही अगर इस फिल्म की सिर्फ भारत में कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 164.25 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 93.8 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 119.25 करोड़ रुपये, चौथे दिन 141.05 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 64.45 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

11वें दिन के आंकडे शुरुआती

वहीं, फिल्म ने छठवें दिन 51.55 करोड़ रुपये, सातवें दिन 43.35 करोड़ रुपये, आठवें दिन 37.45 करोड़ रुपये, नौवें दिन 36.4 करोड़ रुपये, दसवें दिन 63.3 करोड़ रुपये और 11वें दिन 17.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। (11वें दिन के आंकड़े अनुमानित और शुुरुआती हैं और इसमें 10 बजे के बदलाव होता है)

टोटल इंडियन कमाई

इसी के साथ फिल्म की टोटल कमाई 919.6 करोड़ रुपये हो गई है, जो सिर्फ इंडिया की कमाई है। दुनियाभर में फिल्म 1409 करोड़ की कमाई कर चुकी है।

यह भी पढ़ें- Malaika Arora ने पहनी इतनी महंगी चीज, कीमत 50 लाख से ऊपर

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें