Malaika Arora ने पहनी इतनी महंगी चीज, कीमत 50 लाख से ऊपर

Malaika Arora: अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपने फैशन और लुक्स को लेकर खूब चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के खूब फोटो और वीडियो वायरल होते रहते हैं।

Malaika Arora

Malaika Arora

Malaika Arora: अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में मलाइका ने एक इवेंट की शूटिंग की। इस दौरान मलाइका ने सुर्ख लाल रंग की ड्रेस पहनी थी, जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही थीं। हालांकि इस दौरान मलाइका की एक चीज ने लोगों का ध्यान खींचा, जिसकी कीमत भी 50 लाख से ऊपर है।

मलाइका अरोड़ा ने पहनी सुर्ख लाल ड्रेस

दरअसल, हाल ही में मलाइका अरोड़ा को सुर्ख लाल रंग की ड्रेस में देखा गया। इस ड्रेस में मलाइका बेहद कमाल की लग रही थीं। अपने लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने सर्पेंटाइन नेकलेस भी कैरी किया हुआ था, जो बेहद खूबसूरत लग रहा था, लेकिन अगर आप इसकी कीमत सुनेंगे, तो हैरान रह जाएंगे। आइए जानते हैं…

सर्पेंटाइन नेकलेस की कीमत

मलाइका के नेकलेस को लेकर filmygyan ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें इसकी कीमत की चर्चा की गई है। पोस्ट को शेयर करते हुए इसकी कीमत 68,00,000 रुपये बताई गई है। जी हां, मलाइका का ये सर्पेंटाइन नेकलेस बेहद महंगा है, जो कमाल का खूबसूरत है।

एक्ट्रेस का बैक लुक

इसके अलावा भी एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मलाइका पैप्स के कैमरे के सामने चलती नजर आ रही हैं। हालांकि इसमें एक्ट्रेस का फेस नहीं दिख रहा है, लेकिन उनका बैक लुक नजर आ रहा है। इस पोस्ट पर भी लोगों ने जमकर कमेंट्स किए हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

यूजर्स ने किए कमेंट्स

एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि मलाइका बेहद सुंदर लग रही हैं। दूसरे यूजर ने कहा कि एकदम लाल परी लग रही है। तीसरे यूजर ने लिखा कि क्या लुक है। चौथे यूजर ने कहा कि मलाइका बेहद खूबसूरत लग रही है। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस वीडियो पर किए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ