हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Pushpa 2 ने कर डाली 1500 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई, Baahubali 2 को पछाड़ने के लिए बस इतने करोड़ की जरूरत?

Pushpa 2, Baahubali 2: अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ दुनियाभर में तगड़ी कमाई कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए एक महीने का टाइम होने वाला है, लेकिन फिर भी ये कमाल का कलेक्शन करने में लगी है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने कितनी कमाई की है?

विज्ञापन
Pushpa 2, Baahubali 2

Pushpa 2, Baahubali 2: अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ को रिलीज हुए एक महीना होने वाला है। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे से ही बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी पकड़ बना रखी है। इस फिल्म को लेकर जो बज (Buzz) बना था वो अभी तक बरकरार है और फिल्म खूब नोट छाप रही है। इतना ही नहीं बल्कि अब अल्लू अर्जुन की ये फिल्म ‘बाहुबली 2’ के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए भी तैयार है।

फिल्म ‘पुष्पा 2’

अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ को रिलीज हुए आज 24वां दिन हैं। फिल्म के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को देखा जाए, तो इसने देश और दुनिया हर जगह अपने पांव गड़ा रखे हैं। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने भारत में केवल 23 दिनों में 1128.85 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त बेबी जॉन, मार्को, बरोज, मैक्स जैसी नई रिलीज फिल्में भी मौजूद हैं, लेकिन ‘पुष्पा 2’ पर इनका कोई असर नहीं हुआ है।

दुनियाभर की कमाई

फिल्म के निर्माता माइथ्री मूवी मेकर्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म के दुनियाभर के लेटेस्ट कलेक्शन की अनाउंसमेंट भी की है। निर्माताओं के अनुसार, फिल्म ने 1719.5 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो 1700 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली सबसे तेज भारतीय फिल्म बन गई है। इससे पहले केवल ‘बाहुबली 2’ ने दुनियाभर में 1788 करोड़ रुपये कमाए थे। हालांकि, ‘दंगल’ ने 2000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया था, लेकिन केवल चीन में रिलीज होने के बाद। अब ‘पुष्पा 2’ को सिर्फ 69 करोड़ की जरूरत है और वो ‘बाहुबली 2’ को पीछे छोड़ देगी।

विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में गिरावट

‘पुष्पा 2: द रूल’ सिनेमाघरों में चार हफ्ते पूरे करने के करीब है। इसलिए इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में गिरावट आना आम बात है, लेकिन फिर भी इसने अपने 23वें दिन 8.75 करोड़ रुपये कमाए। इसमें से 6.5 करोड़ रुपये हिंदी, 1.91 करोड़ रुपये तेलुगु, 30 लाख रुपये तमिल और कन्नड़ से आए हैं। वहीं, अगर फिल्म के आज के कलेक्शन की बात करें तो ये आंकड़े अभी अनुमानित और शुरुआती हैं।

24वें दिन की कमाई

बता दें कि फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने अपनी रिलीज के 24वें दिन 11.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है और इसी के साथ फिल्म की भारत में 1140.6 करोड़ की कमाई हो गई है, जो इसके लिए बड़ी बात है। गौरतलब है कि फिल्म के प्रीमियर के दौरान संध्या थिएटर में हुई भगदड़ मामले में अभी भी फिल्म के एक्टर अल्लू अर्जुन फंसे हुए हैं। इस मामले में पुलिस की जांच जारी है और अल्लू का नाम अभी भी केस में है। हालांकि केस में अल्लू को जमानत मिल गई थी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Tina Ahuja ने ‘पीरियड्स के दर्द’ पर दिया बयान, गोविंदा की बेटी बोलीं- ये सिर्फ शहरों में….

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola