Sukumar hints at quitting films: फिल्म ‘पुष्पा 2’ बीते लंबे टाइम से चर्चा में है। रिलीज के पहले से लेकर अब तक इस फिल्म को लेकर तमाम तरह की बातें सुनने को मिल जाती हैं। इन दिनों फिल्म एक तरफ तो अपनी सक्सेस को लेकर सुर्खियां बटोर रही है, तो दूसरी ओर फिल्म के प्रीमियर में हुई भगदड़ वाला विवाद चर्चा में है। इस बीच अब फिल्म के डायरेक्टर सुकुमार ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने की बात भी कह दी है, जिससे फैंस हैरान रह गए हैं। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?
‘गेम चेंजर’ के प्रमोशनल इवेंट में दिखे सुकुमार
दरअसल, हाल ही में फिल्म ‘पुष्पा 2’ के डायरेक्टर सुकुमार अपकमिंग फिल्म ‘गेम चेंजर’ के प्रमोशनल इवेंट में नजर आए। इस इवेंट में सुकुमार बतौर चीफ गेस्ट शामिल हुए थे। इवेंट से एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इंटरनेट पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि सुकुमार के साथ ‘गेम चेंजर’ के लीड हीरो राम चरण भी बैठे हुए हैं।
सुकुमार ने क्या कहा?
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि सुकुमार से सवाल किया जा सकता है कि वो कौन-सी चीज है, जिसे आप छोड़ना चाहते हैं? इस पर सुकुमार कहते हैं कि सिनेमा। डायरेक्टर के इस जवाब को सुनकर हर कोई हैरान रह जाता है और राम चरण भी इस पर शॉकिंग रिएक्शन देते हैं। हालांकि इस बाद वीडियो में राम चरण माइक लेते नजर आ रहे हैं और इस दावे को नकारते नजर आते हैं।
यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट
अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यूजर्स भी इस पर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि क्या अल्लू अर्जुन की वजह से आप ऐसा कर रहे हैं? दूसरे यूजर ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि जो हो रहा है शायद उससे परेशान हैं। तीसरे यूजर ने कहा कि टॉलीवुड आपको कभी नहीं छोड़ेगा, क्योंकि आप यहां के लिए बेहतर फिल्में बनाते हैं। इस तरह का रिएक्शन यूजर्स वीडियो को देखने के बाद दे रहे हैं।
‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर में हुई भगदड़
गौरतलब है कि फिल्म ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर में हुई भगदड़ मामला अभी भी शांत नहीं हुआ है। इस केस में अल्लू अर्जुन फंसे हुए हैं। हाल ही में एक्टर को पुलिस ने पूछताछ के लिए भी बुलाया था। इसके पहले पुलिस ने अल्लू को अरेस्ट किया था और उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था, लेकिन एक्टर को बाद में तेलंगाना हाईकोर्ट से बेल मिल गई थी।
यह भी पढ़ें- Allu Arjun और Pushpa 2 के मेकर्स का बड़ा ऐलान, भगदड़ पीड़ित को दो करोड़ की मदद
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
4 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
6 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
7 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
8 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines