Pushpa 2 Box Office Collection Day 8: निर्देशक सुकुमार के निर्देशन में बनी फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) का बज अभी भी बरकरार है, लेकिन कहीं न कहीं कमाई को ठंड लगती जा रही है। ओपनिंग डे पर धमाल मचाने वाली फिल्म की अब लगातार कमाई गिरती ही जा रही है। हालांकि वीकेंड सिर पर है तो थोड़ी उम्मीद अभी बाकी है। चलिए अब ये जान लेते हैं कि फिल्म ने बीते दिन कितने नोट छापे।
8वें दिन कैसा रहा कलेक्शन
अब ये जान लेते हैं कि फिल्म का 8वें दिन कैसा कलेक्शन रहा। हालांकि शुरुआत में फिल्म ने अच्छी कमाई की लेकिन अब लगातार कमाई का ग्राफ नीचे आ रहा है। निर्देशक सुकुमार के निर्देशन में बनी ‘पुष्पा 2’ ने पहले दिन तो नोटों से खाता भर लिया था अब लेटेस्ट कलेक्शन भी सामने आ गया है। Scanilk की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने 37.9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। अब फिल्म का कुल कलेक्शन 726.25 करोड़ रुपये हो गया है।
यह भी पढ़ें:EXCLUSIVE: Pushpa एक ब्रांड है और ब्रांड कभी नहीं मरता… Pushpa 3 पर बड़ा अपडेट
वीकेंड से उम्मीदें बढ़ी
फिल्म की लगातार गिरती हुई कमाई कहीं न कहीं मेकर्स के लिए सिर दर्द बन गई है। अब ऐसे में आखिरी उम्मीद वीकेंड से लगी हुई है। आज शुक्रवार है और वीकेंड शुरू हो गया है, ऐसे में लग रहा है कि आने वाले शनिवार और रविवार को एक बार फिर से कमाई में इजाफा होगा और फिल्म कोई नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगी। इसके पीछे की एक वजह ये भी है कि अभी थिएटर पर कोई और अच्छा ऑप्शन ऑडियंस के पास है भी नहीं तो उम्मीद तो यही है कि एक बार फिर से पुष्पा रफ्तार पकड़ेगा।
एक नजर फिल्म की कमाई के ग्राफ पर
अब ये जान लेते हैं कि फिल्म की कमाई में किस दिन उछाल आया। पहले दिन फिल्म ने 164.25 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला। दूसरे दिन 70.40 करोड़ की भारी गिरावट आई, तीसरे दिन फिर उछाल आया और 25.45 करोड़ का इजाफा हुआ। चौथे दिन 21.8 करोड़ की बढ़ोतरी हुई। पांचवे दिन फिर से भारी गिरावट आई और फिल्म को सीधे 76.6 करोड़ का घाटा हुआ। छठे दिन फिर से करीब 10 करोड़ रुपये की कमी आई और सातवें दिन 43.35 करोड़ रुपये रही तो अब 8वें दिन भी गिरावट के साथ सिर्फ 37.9 करोड़ रुपये की कमाई की है।
यह भी पढ़ें: Raj Kapoor की वो फिल्म, जो एक ही टाइटल से 4 बार बनी, चारों बार HIT
संबंधित खबरें
'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्ट संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 hr agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
2 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
3 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
20 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
21 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
22 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
23 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines