Pushpa 2 Box Office Collection Day 6: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फैन फॉलोइंग काफी शानदार है। वहीं उनकी फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) को लेकर भी काफी बज था और पहले दिन कमाई को देख अंदाजा भी लग गया कि लोग इसका कितना इंतजार कर रहे थे। पहले दिन ही मूवी ने बॉक्स ऑफिस हिला दिया लेकिन अब हाल बुरा होता जा रहा है। हर दिन कमाई धप्प से नीचे गिर रही है। आइए जान लेते हैं कि फिल्म का छठे दिन का लेटेस्ट कलेक्शन किया है।
पुष्पा 2 की छठे दिन हुई कितनी कमाई
सुकुमार के निर्देशन में बनी ‘पुष्पा 2’ का जितना बज था वो उतनी ही तेजी से नीचे उतरती नजर आ रही है। वाइल्ड फायर करने वाले अल्लू अर्जुन की फिल्म ने ओपनिंग डे पर धांसू कलेक्शन किया, जिसका अब डे 6 का लेटेस्ट कलेक्शन आ गया है। Scanilk की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने बीते दिन 54.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
यह भी पढ़ें:अमिताभ बच्चन की हीरोइन जिसने पूरी जवानी खायी पति की मार, अब कहां है रति अग्निहोत्री
पुष्पा 2 की अब तक की कमाई
पहला दिन- 164.25 करोड़ रुपये
दूसरा दिन- 93.8 करोड़ रुपये
तीसरा दिन-119.25 करोड़ रुपये
चौथा दिन- 141.05 करोड़ रुपये
पांचवां दिन- 64.45 करोड़ रुपये
छठा दिन- 54.4 करोड़ रुपये
टोटल कलेक्शन- 645.85 करोड़ रुपये
प्रॉफिट में चल रही पुष्पा 2
बेशक अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 की कमाई में गिरावट आ रही है। लेकिन फिल्म ने अपना बजट निकाल लिया है। मूवी का बजट 500 करोड़ रुपये है और उसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 645.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। ऐसे में ये क्लियर है कि फिल्म ने अपना बजट निकाल लिया और अब वो सिर्फ लाभ की राह पर निकल पड़ी है।
इस फिल्म का नहीं तोड़ पा रही रिकॉर्ड
बेशक पुष्पा 2 ने शाहरुख खान की जवान, पठान, रणवीर कपूर की एनिमल और राजकुमार राव की स्त्री 2 से लेकर केजीएफ तक को कमाई के मामले में पछाड़ दिया है। लेकिन एक ऐसी फिल्म है जिसे अभी तक पुष्पा पछाड़ नहीं पाया। उसका नाम है पैन स्टार प्रभास की बाहुबली जिसके आगे पुष्पा वाइल्ड फायर कर ही नहीं पा रही है। हालांकि उम्मीद तो ये है कि आने वाले वीकेंड में फिल्म की कमाई में एक बार फिर से उछाल आ सकता है।
यह भी पढ़ें: ‘पुष्पा 2’ की कमाई धड़ाम, रिकॉर्ड बनाने में फिर पीछे नहीं फिल्म
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
43 mins agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
1 hr ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
11 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
11 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
13 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines