Pushpa 2 Box Office Collection Day 1: अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की पुष्पा 2 (Pushpa 2) की सिनेमाघरों में धांसू एंट्री हुई है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही ऐसा फायर किया है कि बाकी सभी फिल्में जिसमें भस्म सी हो गई हैं। अगर किसी की जुबान पर नाम है तो सिर्फ पुष्पा का, तभी तो वर्किंग डे पर रिलीज होने के बाद भी सारे थिएटर हाउसफुल गए।
निर्देशक सुकुमार ने इस फिल्म को ऐसे बनाया है कि ऑडियंस चाह कर भी सीट से उठ नहीं पा रही है। मच अवेटेड फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही ताबड़तोड़ कमाई कर ली थी, अब ओपनिंग डे का कलेक्शन भी सामने आ गया है। आइए जान लेते हैं कि पहले दिन फिल्म ने कितनी कमाई की है…
ओपनिंग डे पर हुई नोटों की बारिश
हालांकि पहले से ही इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि पुष्पा 2 शानदार कमाई करने वाली है। लेकिन किसी ने ये सोचा नहीं था कि पहले ही दिन फिल्म 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। Scanilk की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने ओपनिंग डे पर 165 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो एक बड़ा रिकॉर्ड है।
यह भी पढ़ें: अपने बनाए नियमों में फंसे Bigg Boss, टॉप कंटेस्टेंट को हटाए या TRP बढ़वाए
अल्लू अर्जुन ने बनाया नया रिकॉर्ड
अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 ने एक नया रिकॉर्ड बना लिया है। Sacnilk.com पर अनुमानों के अनुसार , पुष्पा 2: द रूल ने पहले दिन एक नया रिकॉर्ड बनाया। फिल्म ने तेलुगु और हिंदी दोनों भाषाओं में 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया। एक ही समय में दो भाषाओं में एक ही फिल्म का समान कलेक्शन होना दुर्लभ है। ऐसे में ये एक रिकॉर्ड ही है जो अल्लू अर्जुन ने अपने नाम कर लिया है।
अल्लू ने अपनी ही फिल्म का तोड़ा रिकॉर्ड
पुष्पा 2 ने तो ऐसा गदर मचा दिया है कि टिकट खिड़की पर कोहराम मच गया है। कमाई के मामले में अल्लू अर्जुन ने अपनी ही फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जी हां, साल 2021 में आई पुष्पा द राइज ने पहले दिन सिर्फ 24.9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। लेकिन इस बार तो तीन गुना ज्यादा कमाई के साथ ओपनिंग की है।
यह भी पढ़ें: Pushpa 2 देख रहे लोगों की अचानक घुटने लगी सांस, बांद्रा गेटी गैलेक्सी में क्यों बुरा हाल
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
7 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
10 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
10 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
11 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines