Pushpa 2 Controversies: इस साल की मच अवेटिड फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है लेकिन रिलीज से पहले फिल्म कई विवादों में घिरी रही। फिल्म के 3D वर्जन को लेकर एक बड़ा विवाद सामने आया, साथ ही अभिनेता अल्लू अर्जुन और फिल्म के निर्देशक सुकुमार के बीच कथित मतभेदों की खबरें भी वायरल हुई। चलिए आपको बताते हैं फिल्म से जुड़े 5 विवाद जिन्होंने खूब सुर्खियों बटोरीं।
3D वर्जन रिलीज हुआ रद्द
फिल्म के निर्माता पहले इसे 2D और 3D दोनों वर्शन में रिलीज करने की योजना बना रहे थे, लेकिन अब सूत्रों के हवाले से खबरें आ रही हैं कि फिल्म का 3D वर्जन रद्द कर दिया गया है। इस फैसले से फैंस में निराशा है क्योंकि पहले से ही फिल्म को लेकर काफी उम्मीदें थीं।
अल्लू अर्जुन के खिलाफ केस
इसी बीच एक और विवाद ने सुर्खियां बटोरीं। अल्लू अर्जुन के खिलाफ एक केस दर्ज किया गया है। ये मामला उस समय सामने आया जब अभिनेता ने अपने फैंस को ‘आर्मी’ कहकर संबोधित किया था। एक व्यक्ति श्रीनिवास गौड़ ने इस पर आपत्ति जताते हुए पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।
फिल्म के संगीतकार का झगड़ा
इसके अलावा फिल्म के संगीतकार देवी श्री प्रसाद भी विवादों में घिर गए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार देवी श्री प्रसाद और फिल्म के निर्माता नवीनी येर्नी, मोहन चेरुकुरी और रवि शंकर के बीच ठन गई है। एक प्री-रिलीज इवेंट के दौरान उन्होंने इस विवाद पर खुलकर बात की और कहा कि निर्माता ये आरोप लगा रहे थे कि वह समय पर बैकग्राउंड स्कोर पूरा नहीं कर पाए, जिसके कारण उनके स्थान पर दूसरे संगीतकारों को विचार किया गया था।
अल्लू अर्जुन और डायरेक्टर के बीच कथित झगड़ा
इन सभी के विवादों के बीच अल्लू अर्जुन और डायरेक्टर के बीच कथित झगड़े की भी बात सामने आई थी।फिल्म के मुख्य कलाकार अल्लू अर्जुन, इस बार अपने आइकॉनिक रोल पुष्पा राज के रूप में वापसी कर रहे हैं। इसके साथ ही रश्मिका मंदाना, फहद फासिल, जगपति बाबू, धनंजय, राव रमेश, सुनील और अनुप्रिया भारद्वाज जैसे सितारे भी फिल्म में अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी और एक्शन का समामेलन फैंस को बहुत आकर्षित कर रहा है, लेकिन इन विवादों ने फिल्म की यात्रा को मुश्किल बना दिया है।
यह भी पढ़ें: Pushpa 2 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, ओपनिंग डे पर कैसा रहेगा कलेक्शन
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20: रीति तिवारी का हुआ मिड एविक्शन, मैरी कॉम ने दूसरी शादी पर की बात
1 hr ago‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, तारीफ में शेयर किया खास पोस्ट
2 hrs agoअर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म '3 मंकीज' का हुआ ऐलान, थिएटर में 'ईठा' से होगा क्लैश; जानें कब रिलीज होगी मूवी?
3 hrs agoEntertainment News Live: नुसरत भरूचा को बाली से एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद होगी सर्जरी
4 hrs agoDrishyam 3 Box Office: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने ओपनिंग डे पर ‘धुरंधर’ को पछाड़ा, ग्रॉस कलेक्शन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा
5 hrs agoनुसरत भरूचा एयर एम्बुलेंस में स्ट्रेचर पर बाली से लाई गईं मुंबई, एक्सीडेंट से रीढ़ की हड्डी में हुआ है फ्रैक्चर
7 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection Day 1: ‘दृश्यम 3′ की बंपर ओपनिंग, अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर पार किया 60 करोड़ का आंकड़ा
16 hrs agoवोटर लिस्ट और SIR पर अभिनेत्री शबाना आजमी ने उठाई आवाज, CJP प्रोटेस्ट में हुईं शामिल
17 hrs agoJioHotstar पर देखें पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘भ्रमम’, 2 घंटे 32 मिनट तक नहीं करेगा स्क्रीन छोड़ने का मन
18 hrs agoआयुष्मान खुराना की फिल्म ‘उड़ता तीर’ की बदली रिलीज डेट! जानें थिएटर में कब देगी दस्तक?
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines