Pushpa 2 BTS Video: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ सिनेमाघरों में जमकर कमाई कर रही है। फिल्म का डंका दुनियाभर में बजा है और इसने जमकर नोट छापे हैं। फिल्म को लेकर लोगों में अभी भी एक्साइटमेंट देखी जा रही है और बहुत सारे फैंस अभी भी इस फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच अब फिल्म के मेकर्स ने फैंस को एक और ट्रीट देते हुए इसका बीटीएस जारी कर दिया है।
फिल्म ‘पुष्पा 2’
टी-सीरीज के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर फिल्म ‘पुष्पा 2’ के बीटीएस यानी एक्सक्लूसिव बिहाइंड-द-सीन के वीडियो को जारी किया गया है। इस बीटीएस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया है कि इंडियन सिनेमाज इंडस्ट्री हिट। बीटीएस वीडियो की बात करें तो इसमें अल्लू अर्जुन, फिल्म के डायरेक्टर सुकुमार, रश्मिका मंदाना के अलाव फिल्म की पूरी टीम नजर आ रही है।
कमाल का है BTS
बीटीएस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे फिल्म के सीन्स को शूट किया गया। साथ ही फिल्म के डायरेक्टर ने भी स्टार्स को बताया कि कैसे सीन को परफॉर्म करना है। फिल्म का बीटीएस वीडियो भी इसके जितना ही तगड़ा है। साथ ही इसमें कमाल का गाना भी लगाया है, जो किसी के भी रोंगटे खड़े कर सकते है। बीटीएस वीडियो पर लोगों ने भी जमकर कमेंट्स किए हैं।
क्या बोले यूजर्स?
एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि रोंगटे खड़े कर देने वाला। दूसरे यूजर ने लिखा कि पुष्पा हमेशा ही फायर है। तीसरे यूजर ने कहा कि पुष्पा अभी भी छाई हुई है। एक और यूजर ने लिखा कि अल्लू अर्जुन ने तो कमाल ही कर दिया। एक अन्य ने कहा कि वाइल्ड फायर। एक और ने कहा कि फाइट सीन देखकर अभी भी रोंगटे खड़े हो जाते हैं। इस तरह के कमेंट्स यूजर्स ने इस वीडियो पर किए हैं।
5 दिसंबर 2024 को रिलीज हुई फिल्म
गौरतलब है कि अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’, 5 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को लेकर पहले से ही जबरदस्त बज बना हुआ था। ऐसे में जाहिर था कि फिल्म कुछ ना कुछ कमाल जरूर करेगी और वो इसने किया भा है। जी हां, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं और जमकर नोट छापे हैं।
अल्लू अर्जुन चर्चा में रहे
हालांकि, फिल्म की वजह से अल्लू अर्जुन भी खूब लाइमलाइट में रहे हैं। अब लोगों को इस फिल्म के तीसरे पार्ट के रिलीज होने का भी बेसब्री से इंतजार है। देखने वाली बात होगी कि फिल्म का तीसरा पार्ट कब रिलीज होगा।
यह भी पढ़ें- Los Angeles के जंगलों की आग में खाक हुए हॉलीवुड स्टार्स के बंगले, 72 करोड़ रुपए में बना बंगला हुआ राख
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
5 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
8 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
9 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
10 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
11 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
13 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
13 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
1 day ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines