हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

falsePushpa 2 ने पहले दिन तोड़े 10 बड़े रिकॉर्ड, वाइल्ड फायर की दुनिया भी हुई दीवानी

Pushpa 2
विज्ञापन

Pushpa 2 Records: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल‘ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इन फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर तबाही जा दी है। पुष्पा की एंट्री से हिंदी सिनेमा के कई पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए हैं। यह फिल्म इंडिया की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन चुकी है और इसका जादू आज दूसरे दिन भी देखने को मिल रहा है। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक पुष्पा 2 ने अब तक 175 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

दिलचस्प बात यह है कि अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 साउथ और नॉर्थ दोनों ओर पसंद की जा रही है। तभी तो इस फिल्म ने पहले ही दिन एक या दो नहीं बल्कि 10 बड़े रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है। आइए देखें लिस्ट…

ऑस्कर विनिंग RRR का रिकॉर्ड तोड़ा

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर वाइल्ड ओपनिंग ली है। फिल्म की कमाई इतनी शानदार रही है कि इसने इंडिया में पहले दिन सभी भाषाओं के साथ कुल 175 करोड़ से ज्यादा बटोर लिए हैं। इसी के साथ फिल्म ने ऑस्कर विनिंग फिल्म RRR का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। RRR का कलेक्शन 156 करोड़ था।

विज्ञापन

हिंदी फिल्म को भी पछाड़ा

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 ने शाहरुख खान की फिल्म जवान को भी धूल चटा दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जवान ने पहले दिन 65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जबकि पुष्पा 2 ने पहले दिन हिंदी भाषा में 67 करोड़ के करीब कमाई की है। इस तरह से पुष्पा 2 हिंदी भाषा में सबसे बड़ी ओपनर बन गई है।

यह भी पढ़ें: Pushpa 2 की ‘श्रीवल्ली’ ने किसे दिया सफलता का क्रेडिट? बोलीं- उन दोनों की वजह से…

विज्ञापन

प्रीमियर के साथ सबसे बड़ी ओपनिंग

पुष्पा 2 की रिलीज से पहले मेकर्स ने प्रीमियर रखा था। अगर उन आंकड़ों को भी जोड़ दिया जाए तो पुष्पा 2 200 करोड़ रुपये की कमाई के साथ इंडिया की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है।

वर्ल्डवाइड कमाई में भी पुष्पा आगे

पुष्पा 2 ने RRR का रिकॉर्ड तोड़ा है लेकिन यह रिकॉर्ड सिर्फ इंडिया में ही नहीं तोड़ा है। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड भी अपने नाम पर कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जहां RRR का ग्रॉस कलेक्शन 223 करोड़ था तो वहीं पुष्पा 2 का कलेक्शन 250 करोड़ के करीब दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

अल्लू अर्जुन के करियर की सबसे बड़ी फिल्म

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपने करियर में कई बड़ी फिल्में की हैं लेकिन पुष्पा 2 उनके करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है।

रश्मिका मंदाना के लिए बड़ा मौका

अल्लू अर्जुन की तरह रश्मिका मंदाना के करियर की सबसे बड़ी फिल्म पुष्पा 2 बन गई है। इससे पहले उनकी जबरदस्त हिट फिल्म ‘एनिमल’ रही है।

विज्ञापन

इस साल की सबसे बड़ी फिल्म

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 इस साल 2024 की मच अवेटेड फिल्मों में से एक रही है। दिसंबर में रिलीज हुई इस फिल्म ने आते ही इस साल रिलीज हुई सारी फिल्मों के रिकॉर्ड को चारो खाने चित कर दिया है। पुष्पा 2 ने इस साल रिलीज हुई प्रभास की कल्कि एडी 2898 का रिकॉर्ड भी तोड़ा है और इस साल की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है।

हिंदी और साउथ दोनों में जलवा

पुष्पा 2 पैन इंडिया फिल्म है। इसका जलवा सिर्फ साउथ में नहीं बल्कि हिंदी दर्शकों के बीच भी दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन

प्री सेल रिकॉर्ड भी जबरदस्त

पुष्पा 2 ने रिलीज से पहले ही प्री सेल रिकॉर्ड बनाने शुरू कर दिए थे। एडवांस बुकिंग में इस फिल्म ने 3 मिलियन से ज्यादा टिकटों की बिक्री की थी।

साउथ की सबसे बड़ी फिल्म

इसके अलावा अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 साउथ इंडस्ट्री की सबसे बड़ी और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली साउथ की फिल्म बन गई है।

विज्ञापन

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola