Pushpa 2 Box Office Collection Day 3: अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले तीन दिनों में शानदार कमाई की है। फिल्म की कमाई अब 383 करोड़ रुपये को पार कर चुकी है और ये अनुमान है कि ये फिल्म जल्द ही 400 करोड़ के आंकड़े को भी छूने वाली है।
शनिवार को फिल्म ने कमाए 100 करोड़ के पार
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन यानी शनिवार को 115 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म ने कुल मिलाकर तीन दिनों में 383.7 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का ये आंकड़ा बता रहा है कि ‘पुष्पा 2’ भारतीय सिनेमा में इन दिनों तूफान मचाए हुए है।
फिल्म का कलेक्शन तोड़ रहा रिकॉर्ड
‘पुष्पा 2’ ने 5 दिसंबर को अपनी धांसू शुरुआत की थी, जिसमें फिल्म ने पहले दिन कुल 164.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस दिन के कलेक्शन में तेलुगु संस्करण ने 80.3 करोड़ रुपये, हिंदी संस्करण ने 70.3 करोड़ रुपये, तमिल ने 7.7 करोड़ रुपये, कन्नड़ ने 1 करोड़ रुपये और मलयालम ने 4.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन यानी 6 दिसंबर को फिल्म ने 90.1 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जिसमें हिंदी संस्करण का योगदान 55 करोड़ रुपये था।
तीसरे दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जो धमाल मचाया है, उसकी कल्पना भी कोई नहीं कर सकता था। ‘पुष्पा 2’ ने शनिवार को 115 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसमें सबसे ज्यादा योगदान हिंदी संस्करण का रहा, जिसने 73.5 करोड़ रुपये का आंकड़ा छुआ। तेलुगु संस्करण ने 31.5 करोड़ रुपये, तमिल ने 7.5 करोड़ रुपये, कन्नड़ ने 0.8 करोड़ रुपये और मलयालम ने 1.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
400 करोड़ को पार करेगी फिल्म
फिल्म की शानदार कमाई को देख कर ये अनुमान लगाया जा रहा है कि ‘पुष्पा 2’ बहुत जल्द 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने वाली है। अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना की इस फिल्म को दर्शकों की ओर से बेहतरीन रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म को हर तरफ काफी पसंद किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Subhash Ghai की अब कैसी है तबीयत, किस वजह से हुए अस्पताल में भर्ती?
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
3 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
5 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
6 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
7 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
7 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
7 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
9 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
10 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
10 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines