Pushpa 2 को दूसरे दिन तगड़ा झटका, 70 करोड़ से भी ज्यादा गिरी कमाई, जानें कलेक्शन?

Pushpa 2 Box Office Collection Day 2 (early estimates): अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ को थिएटर्स में रिलीज हुए आज दूसरा दिन था। जी हां, फिल्म ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड कमाई की थी। इस फिल्म से जैसी उम्मीद की गई थी, वैसी ही इसने छप्पर फाड़ कमाई की।

Pushpa 2

Pushpa 2

विज्ञापन

Pushpa 2 Box Office Collection Day 2 (early estimates): अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ को थिएटर्स में रिलीज हुए आज दूसरा दिन था। जी हां, फिल्म ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड कमाई की थी। इस फिल्म से जैसी उम्मीद की गई थी, वैसी ही इसने छप्पर फाड़ कमाई की। हालांकि, अल्लू अर्जुन की फिल्म को दूसरे ही दिन तगड़ा झटका भी लगा है। जी हां, फिल्म की कमाई दो ही दिनों में आधे ये भी ज्यादा गिर गई है। आइए जानते हैं कि इसने दूसरे दिन क्या कलेक्शन किया?

फिल्म ‘पुष्पा 2’ को तगड़ा झटका

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, अल्लू अर्जुन की इस फिल्म ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन 90.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। हालांकि ये आंकडे अभी शुरुआती और अनुमानित है और इनमें बदलाव संभव हो सकता है। गौरतलब है कि फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन 164.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। जी हां, फिल्म ने पहले ही दिन कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े।

Advertisment
Pushpa 2

Pushpa 2

टोटल कलेक्शन क्या?

इसके साथ ही अगर फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने दो दिन में 265.00 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ‘पुष्पा 2’ की गिरती कमाई का असर इस पर आगे भी देखने को मिल सकता है। हालांकि उम्मीद की जा रहा है कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में फिर से उछाल आ सकता है और शनिवार और रविवार फिल्म तगड़ी कमाई कर सकती है।

वीकेंड पर कमाई में आ सकता है उछाल

अब देखने वाली बात ये होगी कि क्या इस फिल्म की कमाई में उछाल आएगा या फिर ये ऐसे ही गिरती रहेगी। अगर फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिली, तो इसके कलेक्शन पर इसका असर देखने को मिलेगा। इसके साथ ही अगर फिल्म ‘पुष्पा 2’ की बात करें तो ये फिल्म लोगों को खूब पसंद आ रही है और लोगों ने इसे पॉजिटिव रिव्यू ही दिया है।

विज्ञापन

क्या है फिल्म का बजट?

वहीं, अगर फिल्म की एडवांस बुकिंग की बात करें तो इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में भी तगड़ी कमाई की है। फिल्म के बजट की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म का बजट 500 करोड़ रुपये है, जिसे ये बेहद आसानी से निकाल लेगी। अब देखना ये होगा कि आने वाले दिनों में अल्लू अर्जुन की ये फिल्म क्या कमाल करती है?

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ