Pushpa 2 Unsolved Questions: अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाना शुरू कर दिया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो अब तक फिल्म ने लगभग 170 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। अपने पहले ही दिन फिल्म ने छप्परफाड़ कमाई की है। फिल्म ने इसी के साथ ही बड़ी-बड़ी फिल्मों को पीछे कर दिया है। इसी बीच आपको बताते हैं फिल्म से जुड़े वो 5 सवाल जिनका जवाब अब अगले पार्ट में ही मिलेगा।
भंवर सिंह शेखावत मरा या नहीं?
फिल्म में पुष्पा का दुश्मन भंवर सिंह शेखावत खुद को आग लगा लेता है लेकिन उसके बाद उसकी कोई खोज-खबर नहीं मिली। ना तो पुष्पा ने भंवर सिंह का जिक्र किया और ना ही उसे मरते हुए दिखाया गया। यानी साफ है कि अगले पार्ट में पता चल सकता है कि असल में भंवर सिंह मरा था या नहीं।
खत्म हुआ पुष्पा का परिवार?
फिल्म के आखिर में फैंस को तब झटका लगता है जब ऐसा दिखाया जाता है कि जिस शादी समारोह में पुष्पा का पूरा परिवार होता है उसे ब्लास्ट कर दिया जाता है। इसके बाद फैंस के मन में ये सवाल है कि पुष्पा के परिवार के साथ क्या हुआ। क्या पुष्पा खुद को और अपने परिवार को बचा पाया।
ब्लास्ट करने वाला शख्स कौन?
फिल्म की एंडिंग में एक शख्स को पीछे से दिखाया गया है जो उस शादी समारोह में एक बटन दबाकर ब्लास्ट कर देता है जिसमें पुष्पा और उसका पूरा परिवार होता है। अब वो पुष्पा का कोई नया दुश्मन है या फिर पुराना, इसका जवाब भी अगले पार्ट में ही मिल पाएगा।
पुष्पा ने भंवर सिंह को क्यों नहीं मारा?
फिल्म देखने के बाद एक और सवाल आता है कि पुष्पा के पास पूरा पावर और कंट्रोल था, लेकिन इसके बावजूद वो अपने दुश्मन भंवर सिंह शेखावत को खत्म नहीं करता है। ये भी सोचने वाली बात है।
जापान क्यों गया पुष्पा?
फिल्म की शुरुआत में दिखाया गया है कि पुष्पा जापान में होता है, लेकिन वो वहां क्या करने गया या फिर धंधे के लिए गया था। कुछ भी जवाब फिल्म में देखने को नहीं मिलता है। फैंस के दिमाग में इन सवालों को लेकर काफी कन्फयूजन है जिसका जवाब शायद डायरेक्टर सुकुमार अगरे पार्ट में देंगे।
यह भी पढ़ें: Pushpa 2 Cast Fees: ‘पुष्पा 2’ ने पहले ही दिन छापे करोड़ों लेकिन एक्टर्स ने कितनी ली फीस?
संबंधित खबरें
बजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
12 mins agoयूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
1 hr ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
3 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
4 hrs agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
4 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
5 hrs agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
8 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
14 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
16 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines