Pushpa 2 की आंधी में उड़ीं बड़ी-बड़ी फिल्में, लेकिन फैंस के मन में छोड़ गई 5 अनसुलझे सवाल

Pushpa 2 Unsolved Questions: अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ में 5 ऐसे अनसुलझे सवाल है जिनके जवाब ऑडियंस को अगले पार्ट में मिलेंगे।

Pushpa 2

Pushpa 2

विज्ञापन

Pushpa 2 Unsolved Questions: अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाना शुरू कर दिया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो अब तक फिल्म ने लगभग 170 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। अपने पहले ही दिन फिल्म ने छप्परफाड़ कमाई की है। फिल्म ने इसी के साथ ही बड़ी-बड़ी फिल्मों को पीछे कर दिया है। इसी बीच आपको बताते हैं फिल्म से जुड़े वो 5 सवाल जिनका जवाब अब अगले पार्ट में ही मिलेगा।

भंवर सिंह शेखावत मरा या नहीं?

फिल्म में पुष्पा का दुश्मन भंवर सिंह शेखावत खुद को आग लगा लेता है लेकिन उसके बाद उसकी कोई खोज-खबर नहीं मिली। ना तो पुष्पा ने भंवर सिंह का जिक्र किया और ना ही उसे मरते हुए दिखाया गया। यानी साफ है कि अगले पार्ट में पता चल सकता है कि असल में भंवर सिंह मरा था या नहीं।

विज्ञापन

खत्म हुआ पुष्पा का परिवार?

फिल्म के आखिर में फैंस को तब झटका लगता है जब ऐसा दिखाया जाता है कि जिस शादी समारोह में पुष्पा का पूरा परिवार होता है उसे ब्लास्ट कर दिया जाता है। इसके बाद फैंस के मन में ये सवाल है कि पुष्पा के परिवार के साथ क्या हुआ। क्या पुष्पा खुद को और अपने परिवार को बचा पाया।

ब्लास्ट करने वाला शख्स कौन?

फिल्म की एंडिंग में एक शख्स को पीछे से दिखाया गया है जो उस शादी समारोह में एक बटन दबाकर ब्लास्ट कर देता है जिसमें पुष्पा और उसका पूरा परिवार होता है। अब वो पुष्पा का कोई नया दुश्मन है या फिर पुराना, इसका जवाब भी अगले पार्ट में ही मिल पाएगा।

विज्ञापन

पुष्पा ने भंवर सिंह को क्यों नहीं मारा?

फिल्म देखने के बाद एक और सवाल आता है कि पुष्पा के पास पूरा पावर और कंट्रोल था, लेकिन इसके बावजूद वो अपने दुश्मन भंवर सिंह शेखावत को खत्म नहीं करता है। ये भी सोचने वाली बात है।

जापान क्यों गया पुष्पा?

फिल्म की शुरुआत में दिखाया गया है कि पुष्पा जापान में होता है, लेकिन वो वहां क्या करने गया या फिर धंधे के लिए गया था। कुछ भी जवाब फिल्म में देखने को नहीं मिलता है। फैंस के दिमाग में इन सवालों को लेकर काफी कन्फयूजन है जिसका जवाब शायद डायरेक्टर सुकुमार अगरे पार्ट में देंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ