Pushpa 2 Box Office Collection: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल‘ सिनेमाघरों में हर दिन तहलका मचा रही है और नए-नए रिकॉर्ड्स अपने नाम कर रही है। इस फिल्म ने पहले ही सबसे बड़ी हिंदी ओपनिंग फिल्म बनकर कई फिल्मों के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया है। इसके बाद भी अल्लू अर्जुन बॉक्स ऑफिस पर झुकने को तैयार नहीं हैं। 900 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई कर चुकी पुष्पा 2 ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। आइए जानते हैं फिल्म के नए रिकॉर्ड और कलेक्शन के बारे में…
सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
पुष्पा 2 ने अपनी रिलीज के अगले ही दिन ‘आरआरआर’, ‘गदर 2’, ‘पठान’, ‘जवान’, ‘केजीएफ’ और ‘स्त्री 2’ जैसी कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। हाल फिलहाल में इसने पैन इंडिया स्टार प्रभास और एसएस राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’ का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। इसके साथ ही यह हिंदी भाषा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली साउथ की फिल्म बन गई।
यह भी पढ़ें: Pushpa 2 से पहले इन 5 फिल्मों ने कमाए 1000 करोड़, मेकर्स हुए थे मालामाल
इस मामले में बनाया नया रिकॉर्ड
आपको बता दें कि अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म पुष्पा 2 की उपलब्धि यहीं पर खत्म नहीं हुई है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक इसने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 166.8 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी 1414 करोड़ रुपये की ताबड़तोड़ कमाई कर डाली है। इसी के साथ पुष्पा 2 कोविड पेंडेमिक के बाद से ग्लोबली सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन फिल्म बन गई है।
कॉमस्कोर के अनुमान के मुताबिक पुष्पा 2 ने अपने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में 29.21 मिलियन अमेरिकी डॉलर एड किए हैं, जो अब तक का एक रिकॉर्ड है। इनमें से 1.6 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी 13.57 करोड़ रुपये सिर्फ अमेरिकी मार्केट से आ हैं। इसके अलावा नॉर्थ अमेरिका के 12.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर है। हालांकि नॉर्थ अमेरिकी से पुष्पा 2 के लिए ब्रेक-ईवन 15 मिलियन अमेरिकी डॉलर आंका गया है। पिछले कुछ समय से यहां सिर्फ वीकेंड में फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी देखी जा रही है।
11 दिनों में कर डाली ताबड़तोड़ कमाई
गौरतलब है कि सुकुमार निर्देशित फिल्म पुष्पा 2 इस साल 2024 की मच अवेटेड फिल्मों में से एक थी। इसने रिलीज के बाद ही सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म का गौरव हासिल कर लिया। वहीं सिर्फ 11 दिनों में 900 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ यह इंडियन सिनेमा की दूसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म बन गई है, जिसने यश और प्रशांत नील की फिल्म ‘केजीएफ 2’ के 859.1 करोड़ रुपये के कलेक्शन को पछाड़ दिया है।
संबंधित खबरें
हनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
3 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
4 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
5 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
5 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
6 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
7 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
7 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines