हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Pushpa 2 ने रिलीज से पहले ही बनाया ये रिकॉर्ड? क्या Kalki 2898 AD और Salaar से निकल पाएगी आगे?

Pushpa 2, Allu Arjun: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने अपनी रिलीज से पहले ही धमाका कर दिया है और रिकॉर्ड बना लिया है। हालांकि देखने वाली बात होगी कि क्या ये फिल्म प्रभास की फिल्मों से आगे निकल पाएगी या नहीं?

विज्ञापन
Pushpa 2

Pushpa 2, Allu Arjun: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ की रिलीज में अब ज्यादा टाइम नहीं बचा है और ये फिल्म अपनी रिलीज के बेहद करीब है। ऐसे में जाहिर है कि फैंस में इस फिल्म के लिए एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। हर कोई फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहा है। अब जाहिर है कि फिल्म अपनी रिलीज के करीब है, तो ये कुछ ना कुछ धमाका करना तो शुरू करेगी, तो आइए जानते हैं कि फिल्म ने रिलीज से पहले ही क्या कमाल किया है?

रिलीज से पहले ‘पुष्पा 2’ ने बनाया रिकॉर्ड

दरअसल, ‘पुष्पा 2’ ने अपनी रिलीज से पहले ही बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। गौरतलब है कि फिल्म अपनी रिलीज के करीब है, ऐसे में इसकी एडवांस बुकिंग हो रही है और इसने अपनी एडवांस बुकिंग में कमाल किया है। फिल्म ने एडवांस बुकिंग में करोड़ों का कारोबार किया है और इसको नॉर्थ अमेरिका में कमाल का रिस्पॉन्स मिल रहा है।

एडवांस बुकिंग में बनाया रिकॉर्ड

सामने आई हालिया मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि ‘पुष्पा 2’ ने अकेले नॉर्थ अमेरिका में प्रीव्यू शोज की एडवांस बुकिंग में 14.78 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। हालांकि अब देखने वाली बात ये होगी कि क्या अल्लू अर्जुन की ये फिल्म प्रभास की ‘कल्कि 2898 एडी’ और ‘सालार’ जैसी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी या नहीं?

विज्ञापन

5 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि अल्लू अर्जुन की इस फिल्म का पहला पार्ट 2021 में रिलीज हुआ था, जो हिट गया था। अब फिल्म का दूसरा पार्ट रिलीज होने वाला है, तो जाहिर है लोगों में इसके लिए एक्साइटमेंट चरम पर है। ‘पुष्पा 2’ 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। कुछ ही दिन पहले फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया गया है, जो लोगों को बेहद पसंद आया। अब देखने वाली बात होगी कि फिल्म क्या-क्या रिकॉर्ड तोड़ेगी?

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18: आधी रात को बिस्तर पर क्यों चिल्लाई ये कंटेस्टेंट? दो दिन पहले दिखी थी ‘भूतनी’

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola