Pushpa 2: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। बीते दिन फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया और खबर लिखे जाने तक यानी 23 घंटे में इसने 46 मिलियन व्यूज अपने नाम किए, लेकिन अभी भी एक सवाल है, जो लोगों के मन में उठ रहा है। दरअसल, फिल्म का ट्रेलर इतना दमदार है कि इसके रिलीज होते ही ये वायरल हो गया, लेकिन अभी भी कुछ ऐसा है, जो रिवील नहीं हुआ।
एक्शन, आइटम सॉन्ग, विलेन
दरअसल, फिल्म के ट्रेलर में इसके एक्शन, आइटम सॉन्ग, विलेन और स्टार्स की परफॉर्मेंस सब रिवील की गई है, लेकिन फिल्म की कहानी किसी को अभी भी समझ नहीं आ रही है। सब कुछ दिखाकर भी मेकर्स ने असली चीज छुपा ली है, जो फिल्म के लिए बेहद प्लस पांइट साबित होगी। पुष्पा 2 के 2:48 के ट्रेलर में एक्शन-थ्रिलर और सीटीमार डायलॉग्स ने लोगों का दिल जीत लिया।
मेकर्स की स्ट्रेटजी सक्सेसफुल
फिल्म के ट्रेलर में सब कुछ दिखाकर इसकी कहानी को बेहद आराम से छुपा लिया है। फिल्म के ट्रेलर को देखकर इसकी स्टोरीलाइन के बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है। देखा जाए तो ज्यादातर मेकर्स फिल्म के ट्रेलर में ही उसकी कहानी रिवील कर देते हैं। हालिया उदाहरण ‘सिंघम अगेन’ है, लेकिन ‘पुष्पा 2’ के मेकर्स ने ऐसा नहीं किया और वो उनकी ये स्ट्रेटजी काम कर गई।
5 दिसंबर को होगी रिलीज
भले ही ‘पुष्पा 2’ के ट्रेलर को रिलीज कर दिया गया है, लेकिन इसकी कहानी को लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार है। फिल्म की कहानी क्या होगी अब ये तो इसकी रिलीज के बाद ही पता लगेगा, क्योंकि ट्रेलर को देखकर इसकी कहानी के बारे में कुछ भी कहना गलत होगा। इसके साथ ही अगर फिल्म की रिलीज की बात करें तो ये 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी।
500 करोड़ रुपये है फिल्म का बजट
फिल्म की रिलीज का हर किसी को बेहद बेसब्री से इंतजार है। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड अपने नाम करेगी। फिल्म का बजट 500 करोड़ रुपये है और मेकर्स ने इसे बनाने के लिए पानी की तरह पैसा बहाया है। अब देखने वाली बात ये होगी कि फिल्म टिकट खिड़की पर किस तरह से परफॉर्म करती है।
यह भी पढ़ें- Satyajit Ray की फिल्म की ‘दुर्गा’ का निधन, कैंसर ने ली Uma Dasgupta की जान
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
19 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
21 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
22 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
23 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines