Pushpa Rejected By Superstars: अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म ‘पुष्पा 2‘ (Pushpa 2) बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए तेजी से आगे बढ़ रही है। ये फिल्म वाकई थिएटर्स और फैंस के दिलों पर रूल कर रही है। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ की कमाई कर नया रिकॉर्ड सेट कर दिया है। लेकिन क्या आप जानते हैं इस सुपरहिट फिल्म को साउथ के कई सुपरस्टार ठोकर मार चुके हैं। यहां मौजूद लिस्ट में 5 सुपरस्टार्स के नाम मौजूद हैं, जिन्होंने ‘पुष्पा’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म में काम करने का हाथ आया ऑफर बैठे-बिठाए गंवा दिया।
Mahesh Babu
रश्मिका और अल्लू अर्जुन को कास्ट करने से पहले इस फिल्म के डायरेक्टर ने एक अलग ही कास्ट अपने दिमाग में सोची हुई थी। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम महेश बाबू का था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो इस फिल्म को करने के लिए राजी भी हो गए थे, लेकिन कुछ क्रिएटिव डिफरेंसेस होने के बाद उन्होंने फिल्म से बैक आउट कर लिया। उन्होंने खुद ट्वीट पर अपने इस फैसले की जानकारी फैंस को दी थी।
Samantha Ruth Prabhu
रश्मिका से पहले श्रीवल्ली का किरदार सामंथा निभाने वाली थीं। हालांकि, सामंथा ने खुद ही इस ऑफर को रिजेक्ट कर दिया क्योंकि वो ‘रंगस्थलम’ के बाद गांव की लड़की का रोल नहीं करना चाहती थीं। बाद में उन्होंने इस फिल्म में ‘Oo Antava’ जैसा आइटम नंबर करके फैंस के दिल जीत लिए।
Vijay Sethupathi
विजय सेतुपति को भी ‘पुष्पा’ ऑफर हुई थी। इस फिल्म में डायरेक्टर उनसे भंवर सिंह शेखावत का किरदार करवाना चाहते थे, लेकिन क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से विजय सेतुपति ने भी फिल्म से किनारा कर लिया। उन्होंने खुद इस बात को कबूल किया था, लेकिन असली वजह रिवील नहीं की।
Ravi Teja और Nani
रवि तेजा और नानी भी इस लिस्ट में शुमार हैं। इन दोनों को ही फहाद फासिल के रोल के लिए अप्रोच किया गया था। ये बात अलग है कि ये दोनों ही फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाए क्योंकि उनकी वर्क कमिटमेंट्स बीच में आ रही थीं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में इस हफ्ते नहीं होगा कोई एविक्शन? क्या मेकर्स ने चली नई चाल?
Vijay Deverakonda
कहा जाता है कि अल्लू अर्जुन से पहले विजय देवरकोंडा को इस फिल्म में कास्ट करने की बात चल रही थी। दरअसल, संदीप वांगा की ‘अर्जुन रेड्डी’ से विजय देवरकोंडा को काफी पॉपुलैरिटी मिली थी और इसी के चलते मेकर्स उन्हें फिल्म में लेना चाहते थे। हालांकि, ये खबर आज तक कन्फर्म नहीं हुई है। न तो मेकर्स और न ही एक्टर ने इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है।
संबंधित खबरें
'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
26 mins agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 hr ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 hr agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
1 hr agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
3 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
3 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
4 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
20 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines