Pushpa 2: अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ थिएटर्स में अपना जलवा दिखा रही है। फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही कई रिकॉर्ड तोड़े थे, तो जाहिर था कि ये बॉक्स ऑफिस पर भी कमाल करती, जो इसने करके दिखाया है। इस फिल्म के लिए लोगों में अलग ही लेवल का क्रेज का है, जो इसके रिलीज होने से पहले ही नजर आ रहा था। अब चूकिं फिल्म रिलीज हो चुकी है, तो थिएटर्स में लोगों की भीड़ उमड़ना भी लाजिमी था। हालांकि, अब सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा देखने को मिला है, जो बेहद अजीब है।
सोशल मीडिया पर सामने आया वीडियो
दरअसल, सोशल मीडिया पर फिल्म ‘पुष्पा 2’ की स्क्रीनिंग के वीडियो सामने आए हैं। इंटरनेट पर थिएटर से आए जो वीडियो वायरल हो रहे हैं, वो बेहद अजीब हैं। इन वीडियो में देखा जा सकता है कि महिलाएं फिल्म देख रही हैं और वो अचानक ही कुछ अजीब हरकतें करने लगती हैं। कोई चिल्ला रहा है, तो कोई अजीब-अजीब एक्शन कर रहा है। ये देखकर थिएटर में मौजूद लोग उनके पास भी जाते हैं और उन्हें नॉर्मल करने की कोशिश करते हैं।
News24 नहीं लेता जिम्मेदारी
बता दें कि इन वीडियोज को tellychakkar ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। हालांकि इन वीडियो को लेकर News24 किसी भी तरह की कोई जिम्मेदारी नहीं लेता है और ना ही इनकी पुष्टि करता है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और दिए गए ऑर्टिकल में बस जानकारी हेतु इनकी चर्चा की गई है। इस तरह की किसी भी चीज को बढ़ावा देना भी चैनल का उद्देश्य नहीं है।
फिल्म को रिलीज हुए आज तीसरा दिन
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो पर यूजर्स भी अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं। बता दें कि अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म को रिलीज हुए आज तीसरा दिन है और इसने टिकट खिड़की पर गदर काट रखा है। जी हां, फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर ही बेहद धमाकेदार कलेक्शन किया और कई रिकॉर्ड तोड़े। हालांकि अब देखने वाली बात ये होगी कि ‘पुष्पा 2’ की कमाई कहां जाकर रुकेगी।
यह भी पढ़ें- Abhishek Bachchan से बिल्कुल अलग हैं Aishwarya Rai, को-स्टार ने किया खुलासा, बताया दोनों के बीच का अंतर
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
15 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
15 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
17 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
18 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
19 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
20 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
20 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
20 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
21 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines