Pushpa 2: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि इस फिल्म की रिलीज पर कानूनी बादल मंडरा रहे हैं। दरअसल, फिल्म पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगा है और इस वजह से इसकी रिलीज पर असर पड़ सकता है।
फिल्म की रिलीज पर होगा असर?
एक तरफ जहां पूरे देश में इस फिल्म के रिलीज होने का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो दूसरी ओर फिल्म को लेकर हरियाणा में बवाल हो गया है। फिल्म के मेकर्स और स्टार्स पर लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप है। हालांकि, पुलिस ने अभी केस दर्ज नहीं किया है और कहा है कि मामले में पहले वरिष्ठ अधिकारियों से बात करेंगे और इसके बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा।
फिल्म की रिलीज पर रोक की बात आई सामने
हरियाणा में फिल्म को लेकर बवाल हो रहा है। साथ ही मेकर्स और फिल्म की कास्ट पर लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगा है। इसके अलावा ये भी सुनने में आ रही है कि फिल्म की रिलीज पर रोक लग सकती है। हालांकि अभी किसी भी बात को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।
ट्रेलर लॉन्च में बेशुमार भीड़
गौर करने वाली बात है कि अल्लू अर्जुन की इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान बेशुमार भीड़ नजर आई, जिससे ये पता चलता है कि फिल्म के लिए लोगों में कितना क्रेज है। जैसे ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ तो इंटरनेट पर वायरल हो गया। हर कोई इस फिल्म के ट्रेलर पर अपनी-अपनी राय देने लगा और लोगों को ये खूब पसंद आया।
कब रिलीज होगी फिल्म?
बता दें कि ये फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फैंस फिल्म की रिलीज का बेहद बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज से पहले ही ये रिकॉर्ड तोड़ चुकी है और उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म अपनी रिलीज के पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर सकती है।
यह भी पढ़ें- CONFIRM! बचपन के दोस्त से शादी करेंगी Keerthy Suresh, एक्ट्रेस के पिता ने लगाई मुहर!
संबंधित खबरें
Drishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
54 mins ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
3 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
4 hrs ago'दृश्यम' में पाव भाजी किसकी वजह से हुई फेमस? फिल्म की यंग एक्ट्रेस से जुड़ा है ये दिलचस्प किस्सा
5 hrs agoBigg Boss 20 में मिड वीक एविक्शन, घर से कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता! कैप्टेंसी के दावेदारों ने छीना जीवनदान
6 hrs agoKBC 18 के सेट पर फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बिग बी ने खुद दिया हेल्थ अपडेट
7 hrs agoEntertainment News LIVE: यामी गौतम की 'नई नवेली' का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी फिल्म
8 hrs agoBox Office Collection: The Vvaan के सामने फीकी पड़ी 'हनुमान अंश'! कमाई में आई गिरावट; जानें अब तक का कलेक्शन
8 hrs agoप्रत्युषा बनर्जी आत्महत्या मामले में राहुल राज सिंह को बड़ी राहत, बॉम्बे हाईकोर्ट ने आरोपों से किया डिस्चार्ज
17 hrs agoDrishyam 3 Advance Booking: 'दृश्यम 3' ने मेकर्स की कराई चांदी-चांदी, एडवांस बुकिंग में करोड़ों का किया कलेक्शन
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines