Pushpa 2 Advance Booking: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘पुष्पा: द रूल‘ 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज देखने को मिल रहा है। फिल्म की रिलीज से कुछ वक्त पहले ही पुष्पा 2 की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है। वैसे तो फिल्म के टिकट की बिक्री सिर्फ चार राज्यों में शुरू हुई है लेकिन यूएसए प्री-सेल में 2.3 मिलियन डॉलर से ज्यादा की ओपनिंग करने के साथ ही अल्लू अर्जुन की फिल्म ने अभी से रिकॉर्ड तोड़ना शुरू कर दिया है। अभी से फिल्म को मिल रहे पॉजिटिव रिस्पॉन्स को देखकर माना जा रहा है कि पुष्पा 2 पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देगी।
प्री-सेल्स में करीब 60% बढ़ोतरी
बता दें कि पुष्पा 2 की एडवांस बुकिंग अभी दिल्ली यूटी, केरल, पंजाब और गुजरात में शुरू हो गई है। इन चारों राज्यों में अभी सीमित शो उपलब्ध हैं। अभी तक जो आंकड़े सामने आए हैं, उनमें प्री-सेल के हिसाब से सबसे अच्छा प्रदर्शन केरल में देखने को मिला है। यहां एडवांस बुकिंग शुरू होने के बाद प्री-सेल्स में करीब 60% बढ़ोतरी देखने को मिली है, जबकि दिल्ली में 30% योगदान देखने को मिला है।
यह भी पढ़ें: OTT New Release: इस हफ्ते वेब सीरीज-फिल्मों की भरमार, वीकेंड को बनाएं शानदार
प्री-सेल्स में होगी जबरदस्त बढ़ोतरी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुष्पा 2 की प्री-सेल्स में अभी कुछ खास तेजी देखने को नहीं मिली है लेकिन व्यापार विश्लेषकों का कहना है कि अगले दो दिनों में फिल्म की प्री-सेल्स में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। उधर, BookMyShow पर लोगों का इंटरेस्ट लेवल फिल्म को लेकर 1 मिलियन से ज्यादा देखने को मिल रहा है। फैंस अन्य राज्यों में एडवांस बुकिंग की ओपनिंग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
बॉक्स ऑफिस पर मचेगा तहलका
कुल मिलाकर कहा जाए तो एडवांस बुकिंग में आने वाले समय में काफी उछाल देखने को मिलेगा और इसी के आधार पर कहना गलत नहीं होगा कि अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 इंडियन बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाने के लिए तैयार है। उधर, 4 दिसंबर को फिल्म का यूएसए में भी प्रीमियर होगा। 2.3 मिलियन डॉलर से ज्यादा प्री-सेल के साथ अल्लू अर्जुन की फिल्म रिलीज से पहले ही रिकॉर्ड ब्रेक कर रही है। पुष्पा 2 अल्लू अर्जुन के करियर की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म साबित हो सकती है। पूरे देशभर में इसे शानदार ओपनिंग मिल सकती है।
संबंधित खबरें
आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 hr ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
2 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
3 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
4 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
5 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
21 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines