हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ADHD क्या? जिस बीमारी ने जूझ रहे Pushpa 2 के एक्टर Fahadh Faasil, क्या है रामबाण इलाज?

Pushpa 2 Actor Fahadh Faasil ADHD Disorder: अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ के विलेन फहाद फासिल आखिर किस बीमारी से जूझ रहे हैं, क्या है ये बीमारी चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन
Fahadh Faasil ADHD Disorder

Pushpa 2 Actor Fahadh Faasil ADHD Disorder: अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ का बज इन दिनों हर तरफ चल रहा है। फिल्म ने अपने रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया हुआ है। इसी बीच फिल्म के विलेन भंवर सिंह शेखावत के चर्चे भी हर तरफ हैं। फिल्म में फहाद फासिल के अभिनय की जमकर तारीफ की जा रही है। हालांकि फहाद के किरदार को लेकर एक विवाद भी खड़ा हो गया, जब उन्हें करणी सेना की तरफ से धमकी दी गई। प्रोफेशनल तौर पर जहां फहाद फासिल को लेकर काफी हलचल चल रही है वहीं पर्सलन लाइफ में एक्टर एक ऐसी बीमारी से जूझ रहे हैं जो लाइलाज है। आखिर क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।

ADHD से जूझ रहे फहाद फासिल

फहाद फासिल ने कुछ समय पहले अपने सभी फैंस को बताया था कि उन्हें ADHD है। एक्टर ने बताया था कि 41 साल की उम्र में उन्हें खुद इस बीमारी के बारे में पता चला है। उस वक्त फासिल फिल्म ‘पुष्पा 2’ की शूटिंग कर रहे थे। इस डिसऑर्डर के बारे में जैसे ही उनके फैंस को पता चला था तो वो कापी चिंतित हो गए थे। अब आपको बताते हैं कि आखिर ये ADHD डिसऑर्डर है क्या और इसका इलाज क्या है।

क्या है ADHD डिसऑर्डर?

अटेंशन डिफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर (ADHD) एक मानसिक डिसऑर्डर है जो किसी भी उम्र में हो सकता है। वैसे से ज्यादातर बच्चों में देखा जाता है। ये विकार बच्चों के मानसिक और तंत्रिका तंत्र के विकास को प्रभावित करता है, जिसके कारण उनकी सोचने और ध्यान केंद्रित करने की क्षमता में गड़बड़ी होती है। अगर किसी वयस्कों को ये विकार हुआ है तो वो सोचने समझने की शक्ति तक खो सकते हैं। जब ये विकार वयस्कों में होता है तो इसे एडल्ट ADHD कहा जाता है।

विज्ञापन

ADHD के लक्षण क्या है?

ADHD के लक्षणों में सबसे बड़ी समस्या ध्यान केंद्रित करने में होती है। बच्चे या वयस्क किसी भी काम में अपनी पूरी क्षमता से ध्यान नहीं लगा पाते। इसके अलावा गुस्सा, चिड़चिड़ापन और बेचैनी जैसे लक्षण भी दिखाई देते हैं। व्यक्ति अक्सर कंफ्यूज रहता है और छोटी-छोटी चीजें भी जल्दी भूल जाता है। इसके अलावा मूड का बार-बार बदलना और किसी भी काम को पूरा करने में परेशानी आना भी इसके प्रमुख लक्षण हैं। एक जगह बैठ कर काम करने में भी समस्या हो सकती है और ये स्थिति जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर भी असर डाल सकते हैं।

क्या होते हैं इसके कारण?

ADHD के कारणों में जेनेटिक कारण प्रमुख होता है। अगर किसी परिवार में पहले से किसी को ADHD है, तो उनके बच्चों में भी इस विकार का होना संभव है। इसके अलावा अगर बच्चे को जन्म के समय कम वजन हुआ हो या जन्म के बाद मस्तिष्क का ठीक से विकास न हो पाया हो, तो भी ADHD का खतरा बढ़ सकता है। मिर्गी के दौरे का आना और मानसिक चोट भी इसके कारण हो सकते हैं।

विज्ञापन

ADHD का इलाज क्या है?

ADHD का इलाज संभव है, लेकिन ये एक लंबी प्रक्रिया हो सकती है। बच्चों को इसके इलाज के लिए  खास ध्यान और देखभाल की जरूरत होती है। एक अच्छा इलाज शुरू करने के लिए सबसे पहले ये जरूरी है कि बच्चों के साथ लगातार बातचीत की जाए। बच्चों को टॉकिंग थेरेपी दिलवानी चाहिए, ताकि वो अपनी भावनाओं को बेहतर तरीके से बयां कर सकें। इसके साथ ही बच्चों के नियमित रूटीन पर ध्यान देना बेहद जरूरी है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में बड़ा हादसा! Karanveer Mehra को टास्क के दौरान लगी चोट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola