Allu Arjun Arrest: अल्लू अर्जुन को पुलिस ने घर से गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई। एक्टर की गिरफ्तारी के दौरान के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं। जिस तरह से फिल्म ‘पुष्पा 2’ (Pushpa 2) की कामयाबी के बीच अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया गया है एक्टर के सभी फैंस शॉक्ड रह गए हैं। किसी ने भी नही सोचा था कि इस खुशी मनाने के मौके पर एक्टर की जिंदगी में इतना बड़ा तूफान आ जाएगा। हालांकि, अरेस्ट के समय के जो वीडियो सामने आए हैं, उनमें एक शॉकिंग चीज देखने को मिली है।
अल्लू अर्जुन पर पुलिस का एक्शन
अल्लू अर्जुन गिरफ्तारी के वक्त भी अपनी फिल्म का प्रमोशन करते दिखाई दिए। सबसे पहले तो जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें, अल्लू अर्जुन पर पुलिस ने ये एक्शन इसलिए लिया है क्योंकि वो बिना किसी अनाउंसमेंट के या बिना किसी जानकारी के 4 दिसंबर को हुए प्रीमियर में संध्या थिएटर पहुंच गए थे। फिल्म को प्रमोट करने के लिए उठाया गया अल्लू अर्जुन का ये कदम एक महिला के लिए घातक साबित हुआ। अचानक अल्लू अर्जुन को थिएटर में देख फैंस अपने होश खो बैठे और थिएटर में भगदड़ मच गई।
इसी दौरान भीड़ में एक महिला घायल हुई और उसकी मौत हो गई। अब इस मृतक महिला के पति ने ‘पुष्पा 2’ एक्टर के खिलाफ केस कर दिया है। वहीं, जब हैदराबाद पुलिस एक्टर के घर उन्हें अरेस्ट करने पहुंची तो उस दौरान भी एक्टर अपनी फिल्म ‘पुष्पा 2’ का ही प्रमोशन करते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर आपने अल्लू अर्जुन का हुलिया तो देख ही लिया होगा। वो गिरफ्तारी के दौरान सफेद रंग की हुडी पहने हुए नजर आए हैं। इसमें वो एक दम हैंडसम लग रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Video: गिरफ्तारी से पहले किसे ‘किस’ करते दिखे Allu Arjun? चौंका देगी Pushpa 2 एक्टर की ये हरकत
गिरफ्तारी के दौरान भी नहीं रुका ‘पुष्पा 2’ का प्रमोशन
वहीं, अगर आप ध्यान से देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि आलू अर्जुन की इस हुडी पर लिखा है- ‘फ्लावर नहीं फायर है मैं। ये उनकी फिल्म ‘पुष्पा’ का ही डायलॉग है। यानी गिरफ्तारी के समय में भी वो अपने कपड़ों के जरिए फिल्म का ही प्रमोशन कर रहे हैं। यही प्रमोशन उनके अरेस्ट का कारण बना है, बावजूद इसके ‘पुष्पा’ का कहना है कि प्रमोशन रुकना नहीं चाहिए! अब फैंस अल्लू अर्जुन की हुडी देखकर और भी इम्प्रेस हो गए हैं। इसका सीधा असर फिल्म की कमाई पर देखने को मिलेगा, जो अब और भी नए रिकॉर्ड बना सकती है।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
9 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
11 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
12 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
13 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines