Allu Arjun Fees Hike: पॉपुलर साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) जल्द ही ‘पुष्पा 2‘ (Pushpa 2) के साथ फैंस को एंटरटेन करने आने वाले हैं। पहले पार्ट को मिली सफलता के बाद अब इस फिल्म से फैंस की उम्मीदें काफी ज्यादा बढ़ चुकी हैं। ऐसे में एक्टर के कंधों पर फैंस की उम्मीदों पर खरे उतरने का भार भी बढ़ता जा रहा है। लेकिन सभी को कहीं न कहीं यकीन है कि एक्टर उन्हें निराश नहीं करेंगे। इसी बीच अब अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए एक और अपडेट सामने आया है। कहा जा रहा है कि एक्टर ने अचानक अपनी फीस बढ़ा दी है।
अल्लू अर्जुन ने की फीस में 30% बढ़ोतरी की रखी मांग?
अब वो एक फिल्म के लिए इतनी मोटी रकम वसूल करने वाले हैं जिसके बारे में सुनकर आपके भी पसीने छूट जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि अब एक्टर ने अपनी फीस में 30 गुना बढ़ोतरी की मांग की है। अब उनकी एक फिल्म की फीस इतनी होगी, जितनी ज्यादातर बॉलीवुड मूवीज बॉक्स ऑफिस पर कमाई तक नहीं कर पाती। ऐसे में अब अगर मेकर्स को फिल्म में अल्लू अर्जुन को कास्ट करना है तो उन्हें पहले अपनी जेब को खंगालना पड़ेगा। अब वो इतनी आसानी से किसी के हाथ नहीं आने वाले। अगर प्रोड्यूसर्स उन्हें फिल्म का हिस्सा बनाना चाहते हैं तो अपनी जेब अच्छे से ढीली करनी होगी।
पहले कितने करोड़ चार्ज करते थे एक्टर?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब ‘पुष्पा’ एक्टर इस वक्त काफी डिमांड में हैं। हर कोई उन्हीं के साथ काम करना चाहता है। वहीं, पुष्पा 2 रिलीज से पहले ही करोड़ों की कमाई कर चुकी है। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ फिल्म की 275 करोड़ की डील हुई है। ऐसे में फिल्म का ब्लॉकबस्टर हिट होना तो तय है। अब लग रहा है कि इस सफलता को देखते हुए ही अल्लू अर्जुन फीस में 30 प्रतिशत बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक, एक्टर अभी तक एक फिल्म के लिए करीब 100 करोड़ की फीस चार्ज कर रहे थे।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 में Dill Mill Gayye के इस एक्टर की होगी एंट्री, नाम सुन फैंस भी रह जाएंगे सरप्राइज
मेकर्स का आलू अर्जुन की फीस सुन हिलेगा बजट
मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि पहले अल्लू अर्जुन फिल्म के लिए 100 करोड़ चार्ज करते थे लेकिन अब ये रकम बढ़कर 150 करोड़ हो गई है। हालांकि, अभी तक इस खबर को कंफर्म नहीं किया गया है। लेकिन आज कल साउथ एक्टर जिस तरह से फिल्म की फीस चार्ज कर रहे हैं ये रकम इतनी शॉकिंग नहीं लग रही। इन दिनों साउथ एक्टर्स की फीस अमाउंट कई फिल्मों के बजट को हिलाती हुई दिखाई दे रही है। अब फिल्म का बजट एक्टर की फीस देखकर ही तय किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
एक्टर रणबीर कपूर ने क्यों मांगी माफी? दशहरा पर कही ऐसी बात, वीडियो वायरल
39 mins agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
14 hrs ago'तुम सीरियस...', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा?
16 hrs agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
17 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
18 hrs ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
19 hrs agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
20 hrs agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
20 hrs ago'जेलर 2' ने 6 दिनों में 500 करोड़ किए पार, बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
21 hrs agoमीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines