Sidhu Moosewala Mother Pregnant: पॉपुलर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) जिनकी गैंगस्टर्स ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी अब उनके घर से खुशखबरी आई है। दिवंगत सिंगर की मां प्रेग्नेंट हैं और ये खबर उनके फैमिली सोर्स ने कंफर्म कर दी है। सुनकर भले ही आपको इस खबर पर यकीन न हुआ हो लेकिन अब सुनने में यही आ रहा है कि सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर (Charan Kaur) फिर से मां बनने वाली हैं। चरण कौर और बलकौर सिंह (Balkaur Singh) के घर फिर किलकारी गूंजेंगी। ये दोनों अब जल्द ही अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। 58 साल की चरण कौर और 60 साल के बलकौर सिंह अब नन्हें मेहमान को दुनिया में लाने वाले हैं। चरण कौर का इस उम्र में प्रेग्नेंट होना सभी को चौंका गया है।
सिद्धू मूसेवाला की मां हुईं प्रेग्नेंट
Indian Express में छपी खबर के मुताबिक, दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मां अगले महीने अपने बच्चे को जन्म देंगी। बता दें, सिद्धू मूसेवाला अपने माता-पिता की इकलौती औलाद थे। जब 29 मई 2022 को बिश्नोई गैंग ने सिंगर पर हमला किया और उनकी जान ले ली तो सिंगर की उम्र उस वक्त महज 28 साल थी। हालांकि, उन्होंने अपने काम से लोगों का दिल जीत लिया था। कम उम्र में उन्होंने न सिर्फ नाम बल्कि काफी शोहरत भी कमा ली थी। मूसेवाला के निधन के बाद पूरे देश में कोहराम मच गया था। सभी तरफ गम के बादल छा गए थे। देश के हर कोने में दुख का माहौल दिख रहा था। यहां तक की विदेशों से भी सिंगर के चाहने वाले उनके लिए न्याय की मांग कर रहे थे।
कब आएगा सिद्धू मूसेवाला का छोटा भाई?
इस हादसे से सभी लोग सन्न रह गए थे। वहीं, अब ये खबर भी फैंस को हैरान कर रही है। न्यूज़ 18 की एक खबर में बताया गया है कि सिद्धू मूसेवाला की मां एक खास तकनीक की मदद से इस बच्चे को जन्म देंगी। खुद सिद्धू मूसेवाला के ताऊ यानी चमकौर सिंह ने इस खबर की पुष्टि की है। कहा जा रहा है कि आईवीएफ की मदद से चरण कौर ने कंसीव किया है। अब मार्च के महीने में सिद्धू मूसेवाला की मां इस बच्चे का दुनिया में स्वागत करेंगी। बता दें, सिंगर के चाचा ने भले ही इस खबर को कंफर्म कर दिया है लेकिन मूसेवाला के माता-पिता ने अभी तक इस खबर पर चुप्पी बनाई हुई है। हो सकता है कि सिक्योरिटी इसके पीछे एक बड़ा कारण हो।
यह भी पढ़ें: Aanchal Tiwari सहित तीन भोजपुरी सितारों को एक साथ आई मौत, जानें कौन थे ये स्टार्स?
खुशी से झूमे फैंस
दरअसल, उनके पहले बच्चे के साथ जो हुआ उसके बाद उनका इस खबर को छिपाना ज्यादा हैरान नहीं करता। गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई की जिनसे दुश्मनी हो वो सुरक्षा कारणों से ये खबर को छिपाएंगे ही। अब इस गुड न्यूज़ को सुनकर एक तरफ फैंस शॉक्ड हैं तो ज्यादातर लोग अब खुशी से झूमते हुए नज़र आ रहे हैं। सिंगर के फैंस का कहना है कि इस बच्चे के रूप में सिद्धू मूसेवाला एक बार फिर इस दुनिया में लौट सकते हैं। अब ये खबर सुन सभी लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। पूरे देश में जश्न का माहौल छा गया है।
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, बाली में एक्सीडेंट के बाद कैसी हैं एक्ट्रेस; टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
30 mins agoबजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
1 hr agoयूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
3 hrs ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
5 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
5 hrs agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
6 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
6 hrs agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
9 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
16 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines