Singer Rajvir Jawanda Health Update: मशहूर पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा हाल ही में सड़क दुर्घटना का शिकार हुए हैं. सिंगर की बाइक का भयंकर एक्सीडेंट हुआ और वो अस्पातल पहुंच गए. राजवीर जवंदा की हालत इतनी खराब है कि दिलजीत दोसांझ भी अपने कॉन्सर्ट में फैंस से उनके लिए दुआ मांगने की रिक्वेस्ट करते हुए नजर आए थे. अब इस हादसे के 3 दिन बाद सिंगर राजवीर जवंदा की हालत कैसी है? ये जानकारी भी सामने आई है. राजवीर के बारे में जानकर लोगों के दिल टूट सकते हैं क्योंकि उनकी कंडीशन काफी क्रिटिकल बताई जा रही है. राजवीर जवंदा को एक्सीडेंट में सिर और रीढ़ की हड्डी में भयानक चोटें आई हैं.
यह भी पढ़ें: Mahakali के ‘शुक्राचार्य’ को पहचाना? औरंगजेब बन पहले भी दिखाया था खतरनाक अवतार
एक्सीडेंट के बाद कैसी है सिंगर की हालत?
डॉक्टर्स ने ये भी बताया कि सिंगर को कार्डियक अरेस्ट भी आया था. उनकी हालत इतनी खराब थी कि डॉक्टर्स ने उन्हें फौरन इमरजेंसी में वेंटिलेटर पर डाल दिया. बताया जा रहा है कि राजवीर जवंदा अभी भी लाइफ सपोर्ट पर हैं और उनका मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में इलाज चल रहा है. उनकी न्यूरोलॉजिकल कंडीशन अभी क्रिटिकल बनी हुई है, ब्रेन एक्टिविटी काफी कम है और एडवांस मेडिकल फैसिलिटीज के बावजूद भी उनकी हालत में कोई खास सुधार नहीं आ रहा. पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा को लेकर और भी डिटेल्स सामने आ रही हैं.
यह भी पढ़ें: Govinda की बेटी ने जन्म के 3 महीने बाद तोड़ दिया था दम, संभावना सेठ के मिसकैरेज से ताजा हुआ सुनीता का गम
सिंगर को वेंटिलेटर सपोर्ट की जरूरत
बताया जा रहा है कि दिमाग के MRI स्कैन में हाइपोक्सिक बदलाव (ऑक्सीजन की कमी) दिखे हैं. रीढ़ की हड्डी के MRI से पता चला है कि सर्विकल क्षेत्रों को काफी नुकसान पहुंचा है, जिसके चलते कुछ अंगों में गहरी कमजोरी आ गई है. अब सिंगर राजवीर जवंदा को लगातार वेंटिलेटर सपोर्ट की जरूरत है. उनकी इस हालत के बारे में जानकर फैंस भी निराश हो जाएंगे. सभी लोग इस हादसे के बाद से सिंगर के ठीक होने की दुआएं मांग रहे हैं. उनको इस नाजुक हालत में देखकर उनके चाहने वाले भी बेहद दुखी हैं.
फैंस भी मांग रहे सिंगर के लिए दुआ
आपको बता दें, राजवीर जवंदा को एक्सीडेंट के बाद से बेहतर इलाज दिया जा रहा है. डॉक्टर्स उनके ट्रीटमेंट में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. फैंस इस एक्सीडेंट की खबर सुनकर चौंक गए थे क्योंकि इस हादसे से पहले सिंगर इंस्टाग्राम पर अपने नए गाने को प्रमोट कर रहे थे. काम करते-करते वो ऐसे हादसे का शिकार हो जाएंगे, ये किसी ने भी नहीं सोचा था. अब सेलिब्रिटीज और नेता उनसे मिलने और हाल-चाल लेने लगातार अस्पातल पहुंच रहे हैं.
संबंधित खबरें
बम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
28 mins agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
1 hr ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
2 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
3 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
19 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
23 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
1 day agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 day agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 day agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines