Jasbir Jassi supports Diljit Dosanjh: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ बैठे-बिठाए एक नई मुसीबत में फंस गए हैं। उनकी फिल्म ‘सरदार जी 3’ जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वह रिलीज से पहले विवादों में घिर गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस फिल्म में सिंगर के साथ में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर हैं। सोमवार को जैसे ही ‘सरदार जी 3’ का ट्रेलर रिलीज हुआ तो पाक एक्ट्रेस को देखने के बाद फिल्म को बैन करने की मांग उठ गई। यही नहीं लोगों ने दिलजीत दोसांझ को बायकॉट करने की मांग शुरू कर दी। इस बीच सिंगर के सपोर्ट में जसबीर जस्सी उतर आए हैं।
क्या बोले जसबीर जस्सी?
जसबीर जस्सी ने ‘सरदार जी 3’ पर चल रहे विवाद के बीच सिंगर दिलजीत दोसांझ का सपोर्ट किया है। NDTV से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘मैं देख रहा हूं कि दिलजीत दोसांझ और उनकी फिल्म को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग फेस करनी पड़ रही है क्योंकि फिल्म में एक पाकिसतानी एक्ट्रेस है। मैं लोगों के इमोशन की रिस्पेक्ट करता हूं कि हमें अपने देश से प्यार करना चाहिए। हमें देश के साथ में खड़ा होना चाहिए। फिर ये दोहरे मानदंड क्यों?’
यह भी पढ़ें: Diljit Dosanjh की ‘Sardaar Ji 3’ पर क्यों मचा बवाल? फिल्म को बैन करने की उठी मांग
ऑडियो प्लेटफॉर्म से हटाए गानें
जसबीर जस्सी ने आगे कहा, ‘अगर आप नहीं चाहते हैं कि इंडियन फिल्म्स में कोई पाकिस्तानी एक्टर एक्टिंग करे, गाना गाए या फिर काम करे या आप उन्हें बैन करना चाहते हैं लेकिन हमारी इंडस्ट्री में 80% गाने चोरी के हैं। चाहे वह लिरिक्स हों, म्यूजिक हो या फिर पूरा गाना हो। हमारी फिल्मों में बहुत से गाने हैं, जिन्हें पड़ोसी कलाकार ने गाया है। ये दोहरा मानदंड क्यों?’ जसबीर ने आगे कहा कि अगर बैन करना है तो उन गानों को ऑडियो प्लेटफॉर्म से हटा दिया जाना चाहिए।
कौन हैं जसबीर जस्सी?
बता दें कि जसबीर जस्सी पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन सिंगर और एक्टर हैं। अक्षय कुमार की फिल्म ‘पटियाला हाउस’ का गाना ‘लौंग दा लश्कारा’ उन्होंने ही गाया है। वैसे तो सिंगर का पूरा नाम जसबीर सिंह बैंस है लेकिन उनके चाहने वाले उन्हें उनके स्टेज नाम जसबीर जस्सी से जानते हैं। अपने करियर में सिंगर ने ‘दिल ले गई’, ‘जस्ट जस्सी’ और ‘कुड़ी गुजरात दी’ समेत कई बेहतरीन गाने गाए हैं।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
8 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
8 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
19 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
19 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
21 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines