Gippy Grewal: पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गिप्पी ग्रेवाल के बंगले पर फायरिंग हुई है।
वहीं, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल के बंगले पर फायरिंग का दावा किया है। बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर इस फायरिंग का दावा किया गया है।
यह भी पढ़ें- Oscar के लिए गई Vikrant Massey की फिल्म, 12th Fail के Shubhman Gill भी हो गए थे फैन
LAWRENCE BISHNOI
गिप्पी ग्रेवाल के कनाडा स्थित बंगले पर फायरिंग
बता दें कि गिप्पी ग्रेवाल के कनाडा स्थित बंगले पर फायरिंग की गई है। हालांकि इस मामले पर अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं, अभी तक इस पर पंजाबी सिंगर की तरफ से भी कोई बयान नहीं आया है। बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया गया, जिसमें सलमान खान और सिद्धू मूसेवाला का भी जिक्र है।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
लॉरेंस गैंग की तरफ से फेसबुक पोस्ट
बता दें कि लॉरेंस गैंग की तरफ से फेसबुक पोस्ट में दावा करते हुए लिखा गया कि हां जी सत श्री अकाल राम राम सबनू, आज वैंकुवर के व्हाइट रोक एरिया में गिप्पी ग्रेवाल के बंगले पर लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने फायरिंग करवाई है। सलमान खान को बहुत भाई-भाई करता फिरता है, अपने उस भाई को बोल तुझे बचाए, तुझे जो वहम है कि दाउद तेरी मदद करेगा, लेकिन कोई तुझे नहीं बचा सकता हमसे।
मौत को वीजा नहीं लेना पड़ता- लॉरेंस गैंग का पोस्ट
इतना ही नहीं इस पोस्ट में आगे लिखा गया कि सिद्धू मूसेवाला के मरने पर तूने बहुत ओवरएक्टिंग की, तुझे पता था कि इसके कितने क्रिमिनल बंदों से संपर्क थे, जब तक विक्की मिद्दूखेड़ा जिंदा था, तू आगे पीछे लगा फिरता था, लेकिन सिद्धू का ज्यादा दुख हो गया तुझे, तू भी रडार पर आ गया है, अब तुझे पता चलेगा धक्का लगना किसे कहते हैं, ये ट्रेलर तूने देखा है और अभी फिल्म रिलीज होनी बाकी है, तैयार रह। किसी भी देश में रह लेना, मौत को वीजा नहीं लेना पड़ता, जहां आने होती है, आ जाती है।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
12 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
14 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
15 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
16 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines