---विज्ञापन---

पंजाब में आई बाढ़ से टूटा सेलेब्स का दिल, शहनाज गिल से विक्की कौशल तक स्टार्स ने बढ़ाया मदद का हाथ

Punjab Flood: पंजाब में आई बाढ़ से बॉलीवुड सेलेब्स का भी दिल टूट गया है। विक्की कौशल से लेकर शहनाज गिल तक कई सितारों ने पंजाब के हालातों पर दुख जताते हुए मदद का हाथ आगे बढ़ाया है।

---विज्ञापन---

Punjab Flood: सितंबर के महीने में देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश से बाढ़ के हालात बने हुए हैं। वहीं पंजाब में भी पिछले 1 महीने से आई बाढ़ ने कई लोगों के घरों को तहस-नहस कर दिया है। इसमें 30 से ज्यादा लोगों की मौत भी हो गई है। वहीं पंजाब की ऐसी हालत देखकर बॉलीवुड सेलेब्स का भी दिल टूट गया है। शहनाज गिल से रैपर बादशाह तक कई सितारों लोगों की मदद करने के लिए आगे आए हैं। चलिए जानते हैं कौन-कौन सितारों ने दुख जताया है और मदद के लिए आगे आए हैं?

यह भी पढ़ें: Flood Alert: जम्मू से लेकर यूपी तक बाढ़ के खतरे में उत्तर भारत, टूटे हाइवे, हजारों लोग बेघर, देखें कहर बरपाने वाले वीडियो

---विज्ञापन---

शहनाज गिल

बिग बॉस फेम और बॉलीवुड एक्ट्रेस शहनाज गिल ने भी पंजाब के लोगों के लिए मदद के हाथ बढ़ाए हैं। शहनाज ने मुंबई से पंजाब के लोगों के लिए खाने का सामान भेजा है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की एक पोस्ट काफी वायरल हो रही है। इस पोस्ट में एक गाड़ी में पंजाब की बाढ़ में प्रभावित हुए लोगों के लिए खाने का सामान रखा है। वहीं शहनाज गिल का पोस्टर भी लगा है।

विक्की कौशल

विक्की कौशल ने भी पंजाब के लोगों के लिए दुख जताया है। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि मैं उन सभी के लिए दुआ करता हूं जो इस बाढ़ में प्रभावित हुए हैं। गांव के गांव बाढ़ में डूब गए हैं। इसे देखकर वाकई रूह कांप गई है। मैं अपनी तरफ से मदद का पूरा प्रयास कर रहा हूं, जिसे जरूरत होगी हम उनके साथ खड़े हैं।

---विज्ञापन---

कपिल शर्मा

कपिल शर्मा ने भी बाढ़ के लिए दुख जताते हुए पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा, ‘पंजाब को बाढ़ की तबाही से गुजरते देख मन बेहद दुखी है। मेरी दुआएं सभी प्रभावित परिवारों के साथ हैं। हम हमेशा मुश्किल वक्त में एक-दूसरे का सहारा बने हैं, और यकीन है कि आपसी प्यार और सहयोग से इस कठिन घड़ी को भी पार कर लेंगे। हिम्मत बनाए रखें, हम आपके साथ खड़े हैं।’

सोनम बाजवा

सोनम बाजवा ने इंस्टाग्राम पर पंजाब बाढ़ की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि इस कठिन घड़ी में उनकी संवेदनाएं सभी प्रभावित लोगों के साथ हैं। उन्होंने कहा, वहां से आ रही तस्वीरें और कहानियां बेहद दर्दनाक हैं, लेकिन पंजाब की एकता और हौसले की भावना उन्हें उम्मीद देती है।

---विज्ञापन---

बादशाह

रैपर और सिंगर बादशाह ने भी पोस्ट शेयर कर दुख जताया है। सिंगर ने लिखा कि पंजाब बाढ़ से गंभीर संकट झेल रहा है। उन्होंने कहा कि सिर्फ अस्थायी राहत काफी नहीं, बल्कि राज्य को फिर से खड़ा करने के लिए सबको मिलकर प्रयास करना होगा। इसके साथ ही शिल्पा शेट्टी, हिमांशी खुराना, प्रीति जिंटा, संजय दत्त और कॉमेडियन भारती सिंह ने भी सोशल मीडिया पर पंजाब के हालातों पर दुख जताया है।

यह भी पढ़ें: पंजाब में बड़ा हादसा, बारिश के पानी में बह गई कार, 9 की गई जान, सामने आया Video

First published on: Sep 03, 2025 08:37 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola