हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

EXCLUSIVE: क्या सिंगल हैं Puneet Superstar? Yuzvendra Chahal और Hardik Pandya के तलाक से लव लाइफ का निकला कनेक्शन

Puneet Superstar: पुनीत सुपरस्टार ने अपने रिलेशनशिप स्टेटस पर बड़े खुलासे किए हैं। साथ ही हार्दिक पांड्या और युजवेंद्र चहल के तलाक पर भी बात की है।

विज्ञापन
Puneet Superstar Yuzvendra Chahal Hardik Pandya File Photo

Puneet Superstar: पुनीत सुपरस्टार ने News 24 को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में अपनी लव लाइफ पर खुलकर बात की है। सोशल मीडिया स्टार ने रिवील किया है कि क्या उनकी जिंदगी में कोई हसीना है? या फिर वो सिंगल हैं? हर कोई जानना चाहता है कि पुनीत सुपरस्टार क्या किसी को डेट कर रहे हैं? उन्होंने अब खुद इस बात का खुलासा कर दिया। इस दौरान उन्होंने ‘हार्दिक पांड्या और युजवेंद्र चहल के तलाक का भी जिक्र किया। चलिए जानते हैं पुनीत सुपरस्टार ने क्या कहा?

क्या किसी को डेट कर रहे हैं पुनीत सुपरस्टार?

पुनीत सुपरस्टार ने खुद को सिंगल बताते हुए कहा, ‘लड़कियों का मैं भरोसा नहीं करता, लड़कियां बेकार धोखेबाज होती हैं। लड़कियों को न मैं अपने मुंह लगाता और न मैं लगता लड़कियों के मुंह। मैं लड़कियों से बात ही नहीं करता। मैं लड़कियों से दूर रहता हूं।’ इसके बाद उन्होंने लड़कियों से दूर रहने की वजह भी रिवील की है। पुनीत सुपरस्टार ने कहा, ‘नुकसान का, धोखेबाज का और पूरी जिंदगी बर्बाद करने का दूसरा नाम लड़की है। अगर अपनी जिंदगी की बर्बादी चाहते हो, अगर अपनी जिंदगी में उदासी चाहते हो, अगर अपनी जिंदगी बदसूरत चाहते हो…।’

क्या है पुनीत सुपरस्टार की लड़कियों से इस दूरी का कारण?

इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि लड़कियों से इस खास दूरी के पीछे क्या वजह है? तो पुनीत सुपरस्टार ने कहा, ‘मैंने अपने यार-दोस्तों को देखा है, अपने साथ के कई इन्फ्लुएंसर्स को देखा है, तो वो बर्बाद होकर बैठ गए। मेरा भी यही मानना है कि अगर तुम्हें अपनी जिंदगी खराब करनी है, तो अपनी जिंदगी में लड़की ले आओ। इसलिए मैं लड़कियों से दूर हूं।’ फिर पुनीत सुपरस्टार से उनके उन दोस्तों के नाम पूछे गए, जिनकी जिंदगी लड़कियों के चक्कर में खराब हुई है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Hina Khan को सबसे बड़ा कैंसर अवॉर्ड देना चाहती हैं Rozlyn, ‘लेडी रजनीकांत’ टैग देकर उड़ाया मजाक

पुनीत सुपरस्टार के किन यार-दोस्तों की लड़कियों ने की जिंदगी बर्बाद?

अपने उन दोस्तों का नाम रिवील करते हुए पुनीत सुपरस्टार ने कहा, ‘हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) हो गया, युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) हो गया और भी बहुत सारे दोस्त हैं।’ यानी पुनीत सुपरस्टार कहना चाहते हैं कि वो हार्दिक पांड्या और युजवेंद्र चहल कि शादी टूटने के बाद लड़कियों से दूर हो गए हैं। उनकी बातों से ऐसा लग रहा है, जैसे लड़कियों के चक्कर में ये दोनों क्रिकेटर्स बर्बाद हो गए हैं और उन्हें देखकर पुनीत सुपरस्टार शादी और लड़कियों से डर गए हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola