Urfi Javed Wedding Proposal: सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद (Urfi Javed) एक बार फिर चर्चाओं में आ गई हैं। लेकिन इस बार न तो उनका कोई नया अटपटा लुक सामने आया है और न ही उन्हें इस बार पुलिस पकड़कर लेकर गई है। ऐसे में अगर आप भी यही सोच रहे हैं कि इस बार उर्फी ने फिर ऐसा क्या कर दिया कि वो लाइमलाइट में आ गई हैं। तो आपकी जानकारी के लिए बता दें अब उन्होंने कुछ नहीं किया है बल्कि अब उन्हें तो सोशल मीडिया पर एक शादी का प्रपोजल आया है। एक बड़े सुपरस्टार ने उर्फी को अब शादी का पैगाम भेजा है। इस सुपरस्टार ने एक वीडियो पोस्ट कर उर्फी को पूरी दुनिया के सामने शादी के लिए प्रपोज कर दिया।
यह भी पढ़ें: बेहद खास होगा Raj Kapoor का जन्म शताब्दी वर्ष, पोर्ट्रेट और मेटल प्लेट समेत नीलाम होंगी ये 51 चीजें
कौन है ये सुपरस्टार?
इतना ही नहीं अब ये वीडियो देखने के बाद उर्फी ने भी अपने प्यार का इजहार कर दिया। जिसके बाद अब फैंस के मन में सवाल उठ रहे हैं कि क्या उर्फी शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। सबसे पहले तो ये जान लीजिए जिस सुपरस्टार ने अब उर्फी को शादी के लिए प्रपोज किया है वो कोई और नहीं बल्कि सोशल मीडिया सेंसेशन पुनीत सुपरस्टार (Puneet Superstar) हैं। अब पुनीत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा है कि ‘उर्फी यार मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं, उर्फी जावेद।’
पुनीत सुपरस्टार की दुल्हन बनेंगी उर्फी?
पुनीत ने आगे कहा, ‘मैं आपको बहुत दिनों से एक बात कहना चाहता था लेकिन कह नहीं पाता था। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं और यार मुझे यार आप जैसी लड़की की तलाश थी। प्लीज यार आपसे हाथ जोड़कर रिक्वेस्ट है मेरे प्यार को एक्सेप्ट कर लो यार। मैं आपसे शादी करना चाहता हूं प्लीज।’ अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फंस भी इसपर जमकर रिएक्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूज़र ने तो इस वीडियो पर कमेंट किया है- ‘जोड़ी जबरदस्त लगेगी।’ तो एक फैन बोला, ‘उर्फी कर लो एक्सेप्ट।’ तो किसी ने रिक्वेस्ट करते हुए कहा, ‘भाई के प्यार को एक्सेप्ट कर उर्फी जावेद हाथ जोड़कर प्यार की भीख मांग रहा है।’
Image Credit: Instagram
एक्ट्रेस ने प्रपोजल पर दिया जवाब
वहीं, इस पर उर्फी का क्या रिएक्शन है वो भी सामने आ गया है। उन्होंने इस वीडियो पर रिएक्ट करते हुए खुद दुनिया के सामने पुनीत सुपरस्टार के लिए प्यार का इजहार किया है। एक्ट्रेस ने इस वीडियो को अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, ‘शादी तो नहीं लेकिन लव यू टू यार।’ अब उनके इस रिएक्शन से साफी है कि उनकी शादी फिलहाल तो नहीं होने वाली। लेकिन इस वीडियो को देखकर फंस मज़े लेते हुए ज़रूर नजर आ रहे हैं। अब इंटरनेट पर पुनीत सुपरस्टार का ये वीडियो आग की तरह फैल गया है।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
23 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines