हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

EXCLUSIVE: Ranveer Allahbadia ने जो किया, वो... India's Got Talent विवाद पर बोले Puneet Superstar

Puneet Superstar on India’s Got Talent Controversy: पॉपुलर शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के विवाद के बाद से ही रणवीर और समय को लेकर खूब बातें हो रही हैं और हर कोई इस पर चर्चा करता नजर आ रहा है।

विज्ञापन
Puneet Superstar

Puneet Superstar on India’s Got Talent Controversy: पॉपुलर शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में हुआ विवाद अभी भी शांत नहीं हुआ है। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक अभी भी इस मामले पर चर्चा होती नजर आ जाती है। ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में रणवीर अल्लाहबादिया के भद्दे कमेंट के बाद ये मामला गरम हुआ और अब इस पर पुनीत सुपरस्टार ने भी अपना रिएक्शन दिया है। आइए जानते हैं कि पुनीत से इस पर क्या कहा?

क्या बोले पुनीत सुपरस्टार?

दरअसल, हाल ही में पुनीत सुपरस्टार ने News24 से खास बातचीत की। इस दौरान पुनीत के कई चीजों पर बात की। साथ ही उन्होंने रणवीर अल्लाहबादिया को सपोर्ट किया। रणवीर और समय के विवाद पर बात करते हुए जब पुनीत से पूछा गया कि रणवीर अगर गलत नहीं है, तो उनका पेरेंट्स की सेक्स लाइफ पर इस तरह से बयान देना सही है? इसका जवाब देते हुए पुनीत ने कहा कि मैं मानता हूं कि रणवीर ने जो बोला वो गलत है, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग क्या-क्या कर रहे हैं? उन्हें तो कोई कुछ नहीं कह रहा।

उसको माफ कर देना चाहिए- पुनीत

पुनीत ने आगे कहा कि रणवीर ने फिर कॉमेडी में ये सब कहा और उसके कहने का मतलब वो नहीं था, जो लोगों ने समझ लिया। रणवीर बड़ा चेहरा है और इसलिए लोगों ने इसे बड़ा बना दिया। रणवीर ने अगर गलत बोला है, तो उन्होंने इसके लिए माफी भी मांगी है। लोग चोरी-डकैती करके बाहर घूम रहे हैं, लेकिन उन्हें कोई कुछ नहीं कर रहा। उसने सिर्फ कॉमेडी में ये बात बोली है, तो उसको माफ कर देना चाहिए।

विज्ञापन

रणवीर को फंसाया जा रहा है- पुनीत

इसके अलावा पुनीत ने कहा कि ये सब स्क्रिप्ट था और मेकर्स ने जो कहा उसने वही कहा। उस शो में मैं भी जा चुका हूं और वो शो पूरा स्क्रिप्टेड है। शो के राइटर ने उससे ये बुलवाया है, उस लड़के को मैं जानता हूं, वो लड़का ऐसा नहीं है क्योंकि वो एक पढ़ा लिखा इंसान है। उसे कोई लाइन दी गई और उसने वो बोल दी और पूरा विवाद हो गया। पुनीत ने आगे कहा कि रणवीर को फंसाया जा रहा है, क्योंकि जब कोई इंसान आगे बढ़ता है, तो लोग उनके साथ ऐसा ही करते हैं।

यह भी पढ़ें- Video: कपूर खानदान के ‘रईस’ दामाद, जिनके पास है बेशुमार दौलत-शोहरत

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola