Puneet Superstar Interview: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पुनीत सुपरस्टार को भला कौन नहीं जानता? अपने फनी वीडियो को लेकर वह फैंस के बीच काफी पॉपुलर हैं। तभी तो इंस्टाग्राम पर उनके 7.6 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। हाल ही में पुनीत ने News 24 को एक्सक्लूसिव इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने अपनी खूबियां बताने में कोई कसर नहीं छोड़ी। पुनीत ने यहां तक कह दिया कि वह शाहरुख खान और सलमान खान से बड़े सुपरस्टार हैं। उनके पास कई फिल्मों के ऑफर आ चुके हैं लेकिन कम फीस की वजह से उन्होंने फिल्मों को करने से मना कर दिया।
शाहरुख-सलमान पर क्या बोले पुनीत?
जब पुनीत सुपरस्टार से पूछा गया कि वह अपना कंपटीशन किसे मानते हैं? इस पर उन्होंने कहा, ‘मैं अपना कंपटीशन किसी को नहीं मानता हूं। मैं शाहरुख खान और सलमान खान से बड़ा सुपरस्टार हूं। उनसे ज्यादा स्मार्ट दिखता हूं, उनसे ज्यादा अच्छी पर्सनैलिटी है और उनसे ज्यादा अच्छा डांस करता हूं।’ पुनीत आगे कहते हैं, ‘मैं शाहरुख खान और सलमान खान से बढ़िया एक्टिंग करता हूं। आप फेस वैल्यू चेक कर लो न।’
यह भी पढ़ें: EXCLUSIVE: क्या सिंगल हैं Puneet Superstar? Yuzvendra Chahal और Hardik Pandya के तलाक से लव लाइफ का निकला कनेक्शन
मैंने अपने दम पर बनाई पहचान
पुनीत सुपरस्टार ने आगे कहा, ‘अगर शाहरुख खान रास्ते में जा रहे होंगे और सलमान खान रास्ते से जा रहे होंगे तो उन्हें कोई नहीं पहचानेगा। मुझे लोग पहचान लेंगे क्योंकि मैंने फेस वैल्यू बना रखी है। मैंने अपनी पहचान को अपने दम पर बनाया है। मैंने किसी का सहारा नहीं लिया है। किसी के साथ डांस नहीं किया। जो किया अपने दम पर किया है। आप मेरी और शाहरुख-सलमान की फेस वैल्यू चेक कर लीजिए कि किसकी ज्यादा है?’
कई फिल्मों के आ चुके ऑफर
जब उनसे पूछा गया कि शाहरुख और सलमान ने अपनी मेहनत से अपना नाम बनाया है। अपना अलग स्टारडम खड़ा किया है? इस पर पुनीत सुपरस्टार ने कहा, ‘उन दोनों ने अपने लिए मेहनत की है। पब्लिक के लिए क्या किया है? मैंने भी अपने लिए मेहनत की है।’ पुनीत ने आगे कहा कि ‘उनके पास 30-40 फिल्मों के ऑफर आ चुके हैं, जिन्हें उन्होंने मना कर दिया। उन्हें एक फिल्म के लिए 25 करोड़ रुपये फीस ऑफर की गई थी लेकिन वह एक फिल्म के 50 करोड़ रुपये से कम फीस नहीं लेते हैं।’
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
17 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
17 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
18 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
20 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
21 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
21 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
22 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
22 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
23 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines