Karan Veer Mehra: करण वीर मेहरा ने ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। उनकी जीत का कारण कुछ लोग मेकर्स की साजिश को, तो कुछ लोग पेड मीडिया को बता रहे हैं, जिन्होंने करण की इमेज सुधारने के लिए सब कुछ कर डाला। वहीं, अब एक शख्स का वीडियो सामने आया है, जिसने करण की जीत का सारा श्रेय खुद ले लिया है। इतना ही नहीं उस शख्स ने विनिंग अमाउंट का 50% भी मांगा है, लेकिन अपने लिए नहीं किसी और के लिए।
पुनीत सुपरस्टार की वजह से बिग बॉस जीते करण?
करण को जिताने वाला शख्स कोई आम इंसान नहीं है, बल्कि एक सुपरस्टार है। सोशल मीडिया पर इस शख्स के 6.9 मिलियों फॉलोवर्स हैं। करण वीर मेहरा की जीत का क्रेडिट जिसने लिया है वो पुनीत सुपरस्टार हैं। दरअसल, जब करण बिग बॉस के घर में थे तब पुनीत का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वो कह रहे हैं, ‘अरे मुनव्वर दो कौड़ी के शायर, क्या कह रहा है बिग बॉस विवियन जीतेगा? बेटा बिग बॉस तो न मैं न रजत दलाल को जीतने दूंगा, न विवियन को। जीतेगा तो पता है सिर्फ कौन जीतेगा? सिर्फ करण वीर जीतेगा, क्योंकि करण वीर के पीछे पुनीत सुपरस्टार खड़ा है।’
करण की 50% प्राइज मनी का क्या करवाना चाहते हैं पुनीत सुपरस्टार?
अब जब पुनीत सुपरस्टार की बात सच हो गई है तो उन्होंने एक नया वीडियो जारी किया है। इसमें वो कह रहे हैं, ‘बेटा करण वीर मैंने तुझे अपनी जान पर खेलकर जीतवा तो दिया, लेकिन जो तुझे विनिंग प्राइज मिला है न बिग बॉस से, उसमें से 50% पैसा उन गरीब बच्चों के नाम कर दियो। छोटे-छोटे बच्चों के लिए कपड़े, जूते और उनके रहने के लिए झोपड़ पट्टियां बनवा दियो।’
यह भी पढ़ें: Saif Ali Khan को अस्पताल पहुंचाने वाले ऑटो ड्राइवर को मिला इनाम, संस्थान ने दी इतनी रकम
पुनीत सुपरस्टार के करण को लेकर किया बड़ा दावा
इसके बाद पुनीत सुपरस्टार ने करण की जीत का क्रेडिट लेते हुए आगे कहा, ‘किसी से भी पूछ लियो कि तुझे जिताने वाला कौन है? पूरा सोशल मीडिया तेरे खिलाफ था और मैंने तुझे सपोर्ट किया है, पूरे सोशल मीडिया पर कोई तुझे सपोर्ट नहीं कर रहा था। अगर तूने ऐसा नहीं किया न तो उन गरीब बच्चों की बद्दुआ लग जाएगी तेरे को। याद रखियो 4 गुना पैसे निकलेंगे तेरे।’ अब करण इस पर क्या जवाब देंगे फैंस भी वही देखना चाहते हैं।
संबंधित खबरें
काजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
1 hr agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
6 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
7 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
7 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
9 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
10 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
19 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
20 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines