सोशल मीडिया सेंसेशन पुनीत सुपरस्टार पर रात में किसी ने हमला कर दिया। अब हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। खुद पुनीत सुपरस्टार ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से इस अटैक का वीडियो शेयर किया है। पुनीत अपनी गाड़ी में बैठे हुए थे और बाइक पर सवार एक शख्स ने उनकी गाड़ी के सारे शीशे तोड़ दिए। इस अटैक में पुनीत सुपरस्टार की पूरी गाड़ी खत्म हो गई और वो जख्मी हो गए। साथ ही हमलावर भी गाड़ी तोड़ने के बाद फरार हो गया।
पुनीत सुपरस्टार पर सुनसान रास्ते पर हुआ अटैक
पुनीत सुपरस्टार ने इस हमले के बाद कई वीडियो शेयर किए हैं। उनकी हालत देखकर फैंस को भी उनकी चिंता हो रही है। एक वीडियो में तो पुनीत सुपरस्टार रोते हुए नजर आ रहे हैं और कह रहे हैं- ‘मारो ना मुझे, मैं कर क्या रहा हूं? तुम्हारा बिगाड़ा क्या है मैंने? वीडियो बना रहा हूं, क्यों जल रहे हो मुझ से? देखो चलती गाड़ी में क्या हाल किया है मेरा। मैं तुम लोगों से डरने वाला नहीं हूं। ऐसे ही वीडियो बनाऊंगा, जो उखाड़ना है उखाड़ लेना। मार दो यार मुझे।’
12 किलोमीटर से पीछा कर रहा था हमलावर
इस वीडियो में पुनीत हमले के बाद बेहद इमोशनल नजर आ रहे हैं। वहीं, अगली वीडियो में पुनीत सुपरस्टार ने अपनी चोट दिखाई है, जो गाड़ी पर हमले के कारण उन्हें आई है। उनके हाथ में कांच घुस गया है और वो दर्द से छटपटाते हुए नजर आ रहे हैं। पुनीत सुपरस्टार की कुछ लोगों ने मदद करने की भी कोशिश की। इस दौरान पुनीत सुपरस्टार ने बताया कि ये हमला किसी हेटर ने किया है। वो 12 किलोमीटर से उनका पीछा कर रहा था और जैसे ही उसने जंगल का रास्ता देखा, उसने हमला कर दिया।
यह भी पढ़ें: Aly Goni को 5-6 फिल्मों से किया गया बाहर, साइन करने के बाद दिया ऐसा कारण खुद शॉक्ड रह गए एक्टर
अटैक करवाने वाले का चिट्ठा खोलेंगे पुनीत सुपरस्टार
अपने आखिरी वीडियो में पुनीत सुपरस्टार ने खुलासा करते हुए कहा, ‘ये जिसने भी किया है, मुझे सब पता है, ये किसने करवाया है। ये किसी यूट्यूबर ने करवाया है और मुझे उसका नाम मालूम है। मैं 1-2 दिन में सोशल मीडिया पर उसका पूरा चिट्ठा खोल दूंगा। फिलहाल मुझे घर पहुंचे की जरूरत है, मेरी पूरी गाड़ी खत्म हो चुकी है और मेरे हाथ में कांच घुस चुके हैं। मैं कल बताऊंगा और कार्रवाई तो होगी।’ अब लोग उस इंतजार में हैं, जब पुनीत सुपरस्टार हमला करवाने वाले का नाम रिवील करेंगे।
संबंधित खबरें
21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
17 mins ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
58 mins agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
19 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
19 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
21 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
22 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
23 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
23 hrs agoLIVE: 'प्रताप' का ट्रेलर जारी होते ही सोशल मीडिया पर छाया
1 day ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines