Puneet Superstar की चलती गाड़ी पर हमला, हाथ में घुसा कांच; रोते हुए यूट्यूबर का वीडियो वायरल

पुनीत सुपरस्टार पर किसी ने भयानक हमला कर दिया। इस दौरान पुनीत सुपरस्टार की पूरी कार डैमेज हो गई और वो चोटिल हो गए। सोशल मीडिया पर हमले का वीडियो वायरल हो रहा है।

Punnet Superstar

Punnet Superstar File Photo

विज्ञापन

सोशल मीडिया सेंसेशन पुनीत सुपरस्टार पर रात में किसी ने हमला कर दिया। अब हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। खुद पुनीत सुपरस्टार ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से इस अटैक का वीडियो शेयर किया है। पुनीत अपनी गाड़ी में बैठे हुए थे और बाइक पर सवार एक शख्स ने उनकी गाड़ी के सारे शीशे तोड़ दिए। इस अटैक में पुनीत सुपरस्टार की पूरी गाड़ी खत्म हो गई और वो जख्मी हो गए। साथ ही हमलावर भी गाड़ी तोड़ने के बाद फरार हो गया।

विज्ञापन

पुनीत सुपरस्टार पर सुनसान रास्ते पर हुआ अटैक

पुनीत सुपरस्टार ने इस हमले के बाद कई वीडियो शेयर किए हैं। उनकी हालत देखकर फैंस को भी उनकी चिंता हो रही है। एक वीडियो में तो पुनीत सुपरस्टार रोते हुए नजर आ रहे हैं और कह रहे हैं- ‘मारो ना मुझे, मैं कर क्या रहा हूं? तुम्हारा बिगाड़ा क्या है मैंने? वीडियो बना रहा हूं, क्यों जल रहे हो मुझ से? देखो चलती गाड़ी में क्या हाल किया है मेरा। मैं तुम लोगों से डरने वाला नहीं हूं। ऐसे ही वीडियो बनाऊंगा, जो उखाड़ना है उखाड़ लेना। मार दो यार मुझे।’

12 किलोमीटर से पीछा कर रहा था हमलावर

इस वीडियो में पुनीत हमले के बाद बेहद इमोशनल नजर आ रहे हैं। वहीं, अगली वीडियो में पुनीत सुपरस्टार ने अपनी चोट दिखाई है, जो गाड़ी पर हमले के कारण उन्हें आई है। उनके हाथ में कांच घुस गया है और वो दर्द से छटपटाते हुए नजर आ रहे हैं। पुनीत सुपरस्टार की कुछ लोगों ने मदद करने की भी कोशिश की। इस दौरान पुनीत सुपरस्टार ने बताया कि ये हमला किसी हेटर ने किया है। वो 12 किलोमीटर से उनका पीछा कर रहा था और जैसे ही उसने जंगल का रास्ता देखा, उसने हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अटैक करवाने वाले का चिट्ठा खोलेंगे पुनीत सुपरस्टार

अपने आखिरी वीडियो में पुनीत सुपरस्टार ने खुलासा करते हुए कहा, ‘ये जिसने भी किया है, मुझे सब पता है, ये किसने करवाया है। ये किसी यूट्यूबर ने करवाया है और मुझे उसका नाम मालूम है। मैं 1-2 दिन में सोशल मीडिया पर उसका पूरा चिट्ठा खोल दूंगा। फिलहाल मुझे घर पहुंचे की जरूरत है, मेरी पूरी गाड़ी खत्म हो चुकी है और मेरे हाथ में कांच घुस चुके हैं। मैं कल बताऊंगा और कार्रवाई तो होगी।’ अब लोग उस इंतजार में हैं, जब पुनीत सुपरस्टार हमला करवाने वाले का नाम रिवील करेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ