Fukrey 3 Trailer Viral: बॉलीवुड लवर्स के लिए एक गुड न्यूज़ है। मोस्ट अवेटेड कॉमेडी फिल्म का ट्रेलर अब रिलीज हो गया है जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। जी हां, अब फुकरे 3 (Fukrey 3) का ट्रेलर आउट हो गया है। इस ट्रेलर के सामने आते ही मानों फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा और ऋचा चड्डा की इस फिल्म ने फैंस को अब खुश कर दिया है। ट्रेलर के रिलीज होते ही ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और फैंस को भी ये काफी पसंद आ रहा है।
यह भी पढ़ें: Ibrahim Ali Khan को डेब्यू से पहले ही मिली दूसरी फिल्म! करण जौहर के साथ काम करते आ सकते हैं नजर
ट्रेलर देख फैंस हुए एक्साइटेड
बता दें ये मल्टी स्टारर फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली हैं। ऐसे में अब मेकर्स ने इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस को सरप्राइज देते हुए फुकरे 3 का ट्रेलर (Fukrey 3 Trailer) जारी कर दिया है। इस शानदार ट्रेलर को देखने के बाद फैंस काफी एक्ससिटेड नजर आ रहे हैं। हर कोई ट्रेलर की जमकर तारीफ करता दिखाई दे रहा है। बता दें 2 मिनट 51 सेकंड के इस ट्रेलर में आपके पास कई बार ऐसा मौका आएगा जब आप चाहकर भी अपनी हंसी नहीं रोक सकेंगे।
ट्रेलर में छाई भोली पंजाबन
इस बार स्टोरी पहले के मुकाबले काफी से फनी होने वाली है। फिल्म की पूरी स्टारकास्ट ने कहानी को और भी दमदार दिखाने के लिए अपनी पूरी जान लगा दी है। इस बार फुकरे पहले से भी ज्यादा फनी लग रहे हैं। बात दें, ट्रेलर की शुरुआत फिल्म के पहले पार्ट से हुई है जिसमें चूचे की कुछ मज़ेदार हरकतें भी दिखाई गई हैं। इसके बाद ट्रेलर में भोली पंजाबन (Bholi Punjaban) यानी ऋचा चढ़ा (Richa Chadha) की एंट्री होती है। भोली पंजाबन का किरदार हर किसी को पसंद है। ऐसे में इस बार भी वो अपने इस रोल में छा गईं।
ट्रेलर में खली ये कमी
ट्रेलर में कॉमेडी की किक साफ दिखाई दे रही है। अब भोली पंजाबन राजनीति में उतरकर किस तरह सबको एंटरटेन करेंगी ये देखने के लिए फैंस एक्साइटेड हैं। हालांकि, लोग फिल्म में अली फजल (Ali Fazal) को जरूर मिस करने वाले हैं। उनकी कमी ट्रेलर भी खलती नजर आई। वहीं, चूचा बनकर वरुण शर्मा (Varun Sharma) ने फिल्म की पूरी कमान संभाल ली है। वहीं, फिल्म की रिलीज पर बात करें तो ये फुकरे 3 28 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
6 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
8 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
9 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
9 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
11 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
11 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
22 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines