Pulkit Samrat Kriti Kharbanda Wedding Date Revealed: बॉलीवुड में शादियों का सीजन चल रहा है। जल्द ही रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) संग शादी रचाने वाली हैं। इस कपल की शादी की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। घर भी सज चुके हैं और जल्द ही गोवा में ये दोनों शादी की रस्में निभाएंगे। अब बी- टाउन से एक और गुड न्यूज़ आ गई है। रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी के बाद एक और पॉपुलर कपल की शादी होने वाली है। लगता है अब इन दोनों की तरह पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) और कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) भी शादी करने का मन बना चुके हैं।
यह भी पढ़ें: Ayesha Khan का इस एक्टर पर आया का दिल! Valentine पर बाहों में बाहें डाल हुईं रोमांटिक
दूल्हा-दुल्हन बनेंगे पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा
अब सुनने में आया है कि ये कपल जल्द ही सात फेरे लेने वाला है। बहुत जल्द पुलकित सम्राट घोड़ी चढ़ेंगे और उनकी लेडी लव कृति खरबंदा दुल्हन बनेंगी। काफी समय से फैंस इन दोनों कि शादी का इंतज़ार कर रहे हैं। दरअसल, कई साल से कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं, अब वक्त आ गया है जब ये अपने रिश्ते को परमानेंट कर दें और इस पर शादी का स्टैंप लगा दें। वहीं, अचानक इनकी शादी की खबरें कैसे आने लगीं अगर आप ये सोच रहे हैं तो आपको बता दें, एक्ट्रेस के लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट ने उनकी शादी की अफवाहों को हवा दी है। दरअसल, अब कृति खरबंदा ने अपने पोस्ट में कुछ ऐसा लिख दिया जिसे देखने के बाद फैंस भी खुशी से नाचने लग गए।
इस महीने होगी कपल की शादी!
बता दें, वैलेंटाइन डे के स्पेशल मौके पर कृति खरबंदा ने अपने बॉयफ्रेंड एक्टर पुलकित सम्राट पर प्यार लुटाते हुए फैंस को अपनी शादी की हिंट दे दी। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने अपनी वेडिंग डेट का भी खुलासा कर दिया है लेकिन हटके स्टाइल में। उन्होंने इनडायरेक्ट तरह से अपनी शादी की अनाउंसमेंट की है। एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड संग एक रोमांटिक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। इसके साथ उन्होंने जो कैप्शन लिखा है उससे फैंस अब ये अंदाजा लगा रहे हैं कि ये उनकी शादी से जुड़ा है। बता दें, कृति खरबंदा ने रोमांटिक फोटो को शेयर करते हुए कहा, ‘चलो एक साथ मार्च करें, हाथ में हाथ डाले। #happyvalentinesday’ अब एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
फैंस दे रहे कपल को बधाई
हालांकि, उन्होंने कुछ भी सीधे-सीधे नहीं कहा लेकिन ये पोस्ट देखकर फैंस की एक्साइटमेंट सांतवे आसमान पर जा पहुंची है। अब सभी लोग इस कपल को बधाई देते हुए नज़र आ रहे हैं। अगले महीने इनकी शादी का सभी को इंतजार रहेगा। बता दें, ये जोड़ी बी-टाउन में काफी पॉपुलर है। इन दोनों के प्यार के चर्चे काफी मशहूर हैं। सभी इन दोनों को साथ देखकर इनपर प्यार लुटाते हैं। ऐसे में फैंस को बस इस कपल की शादी देखने का ही इंतजार है।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
4 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
5 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
6 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
7 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
9 hrs ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
9 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
10 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines