Pulkit Samrat Kriti Kharbanda Roka Photos: पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) और कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) की जोड़ी बी-टाउन की पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। ये दोनों लव बर्ड्स अक्सर साथ में स्पॉट होते हैं और दुनिया के सामने अपने प्यार का इजहार करने से जरा भी नहीं हिचकिचाते। आए दिन इनकी कपल फोटोज और रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। कपल गोल्स सेट करने में इन दोनों ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। हमेशा एक-दूसरे का साथ देना, एक-दूसरे पर प्यार लुटाना और वक्त आने पर अपने पार्टनर के लिए दुनिया से भी लड़ जाना ये इन दोनों ने ही सिखाया है। वहीं, अक्सर फैंस उनसे ये सवाल करते हैं कि ये दोनों शादी कब करेंगे।
यह भी पढ़ें: Rashmika Mandanna के साथ Mumbai Airport पर हुआ Oops मोमेंट, शर्ट ने दिया धोखा
पुलकित और कृति का हुआ रोका!
ऐसे में अब इनके फैंस के लिए एक गुड न्यूज़ सामने आई है। सुनने में आया है कि पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा ने आखिरकार रोका कर लिया है। इन दोनों के रोके की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। दरअसल, खुद पुलकित ने अपने ऑफिशयल इंस्टाग्राम अकाउंट से स्टोरी पर एक पोस्ट रिशयर किया है। रिया सम्राट लूथरा नाम की एक यूज़र ने अपने अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में ये कपल भी नजर आ रहे हैं। ऐसा लग रहा जैसे सब किसी खास वजह से इकट्ठे हुए हों। अब सोशल मीडिया पर ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि यहां सभी लोग कृति और पुलकित के रोके के सेलिब्रेशन के लिए मौजूद हैं।
पुलकित और कृति के रोके की खबरें वायरल
पोस्ट देख फैंस ने लगाए कयास
दरअसल, पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा की इन फोटोज में फैंस ने एक चीज नोटिस कर ली। लोगों की नजरें इन दोनों की अंगूठियों पर ठहर गईं। ऐसा लग रहा है जैसे इन दोनों ने अपने रोके को ऑफिशियल करने के लिए ही ये पोस्ट शेयर किया हो। हालांकि, अभी कुछ भी पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता। हो सकता है ये फोटोज बस एक गेट टूगेदर की हों और इस तरह की अफवाहों में कोई सच्चाई न हो। ऐसे में अब इस कपल के कुछ कहने पर ही असली सच सामने आएगा।
एक्टर ने क्यों डिलीट किया पोस्ट?
अब फैंस भी इंतजार कर रहे हैं कि कब ये दोनों इस मामले पर चुप्पी तोड़ते हैं और सच सामने आता है। अब एक बड़ी जानकारी सामने आई है जैसे ही पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा की रोका होने की खबर फैली तो एक्टर ने अपनी वो स्टोरी डिलीट कर दी। साथ ही जिस आकउंट से वो फोटोज शेयर हुई थीं वहां से भी पोस्ट को डिलीट किया जा चुका है। लगता है एक्टर इस खबर के वायरल होने से घबरा गए और वो नहीं चाहते कि इस पर लोगों की नजरें पड़ें। या ये भी हो सकता है कि लोगों के अंदाज़े गलत हों और एक्टर इन रूमर्स को और फैलने से रोकना चाहते हों।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
4 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
6 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
7 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
8 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
9 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines