Pulkit Samrat Hidden Talent: बॉलीवुड स्टार्स में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। एक्टिंग के अलावा भी ज्यादातर बॉलीवुड सेलेब्स किसी न किसी चीज में माहिर हैं। कोई अच्छा गाता है तो कोई मार्शल आर्ट दिखाता है। वहीं, अब बॉलीवुड एक्टर पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) का भी हिडन टैलेंट बाहर आ गया है। उनमें भी एक ऐसी खूबी है जो अब तक दुनिया के सामने नहीं आई थी। एक्टर एक काम में इतने अच्छे हैं कि इस बात का अंदाजा उनकी गर्लफ्रेंड कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) तक को नहीं था। अब उनके इस टैलेंट की जानकारी एक वीडियो से मिली है।
यह भी पढ़ें: बिना हाथों के छक्के-चौके मारने वाले क्रिकेटर की बायोपिक का ऐलान, Vicky Kaushal होंगे हीरो!
क्या है पुलकित का हिडन टैलेंट?
दरअसल, इस वक्त पुलकित सम्राट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें एक्टर कुछ लोगों के साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्हें तबला बजाते हुए देखा जा सकता है। उनकी परफॉरमेंस इतनी जबरदस्त है कि वहां मौजूद सभी लोग दंग रह गए। जैसे ही पुलकित ने तबला बजाना शुरू किया उनकी गर्लफ्रेंड भी इस पर रिएक्ट करने से खुद को रोक नहीं पाईं। कृति खरबंदा तबले की थाप सुन सरप्राइज रह गईं। उन्होंने अचानक ही ऐसे कहा- ‘तुझे बजाना आता है?’
कृति खरबंदा भी हुईं सरप्राइज
अब उनका ये रिएक्शन देखकर तो ऐसा ही लग रहा है कि खुद कृति भी अपने बॉयफ्रेंड के इस टैलेंट से वाकिफ नहीं थीं। उन्हें खुद पुलकित का ये रूप देख झटका लगा है। वहीं, अब एक्टर ने खुद इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘नई चीजें सिख रहा हूं। पुराने को वापिस ला रहा हूं। डिअर 2024, दयालु बने रहना। PS: कृति खरबंदा के जॉ ड्रॉपिंग रिएक्शन का इंतजार करें। काश आप इसे देख भी पाते। प्राइसलेस। मैं उसे सरप्राइज करने के लिए नई चीजें सीखता रहता हूं।’
गर्लफ्रेंड ने लुटाया प्यार
अब एक्टर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। उनकी गर्लफ्रेंड ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘तुम हमेशा ऐसा करते हो! हमेशा! मेरा टैलेंटेड बॉय! (Alprazolam) ’ न सिर्फ कृति खरबंदा बाकी लोग भी पुलकित की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। हर किसी ने एक्टर पर उनके इस टैलेंट के लिए प्यार लुटाया है। यूजर्स जमकर उनकी तारीफ करते हुए दिखाई दे रहे हैं। लगता है तबला बजाकर पुलकित ने सभी का दिल जीत लिया है।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
3 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
4 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
6 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
6 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
7 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
8 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
9 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines