Actress Puja Banerjee Hospitalized: राखी सावंत और मुनव्वर फारूकी के बाद एक और टीवी एक्ट्रेस की हेल्थ से जुड़ी खबर आ रही है, जिसने फैंस को चिंता में डाल दिया है। ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि ‘कबूल है’, ‘तुझ संग प्रीत लगाई’ और ‘देवों के देव महादेव’ जैसे शो से पॉपुलैरिटी बटोर चुकीं एक्ट्रेस पूजा बनर्जी हैं, जो इस समय अपनी हेल्थ को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। आलम ये है कि अपनी खराब हेल्थ की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। इस खबर से पूजा के फैंस भी परेशान हो गए हैं। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर एक्ट्रेस को क्या हो गया है? इस बीच पूजा बनर्जी ने अपनी हेल्थ पर अपडेट दिया है।
अस्पताल में भर्ती हैं पूजा बनर्जी
पूजा बनर्जी फिलहाल मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हैं। इस बीच उन्होंने अपनी हेल्थ पर अपडेट देते हुए बताया कि वो पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं। काफी दिन तक कुछ ठीक महसूस नहीं होने पर उन्होंने मेडिकल हेल्प ली जिसके बाद डॉक्टर्स ने उन्हें एडमिट होने की सलाह दी। पूजा ने बताया, ‘पहले मुझे लगा था कि ये थकान की वजह से हो रहा है लेकिन बाद में मेरी कंडीशन और ज्यादा बिगड़ने लगी। डॉक्टर ने मेरा चेकअप करने के बाद मुझे अस्पताल में भर्ती कर लिया है।’
यह भी पढ़ें: Natasa Stankovic का हॉट वीडियो वायरल, Hardik को भूल किसके साथ हुईं रोमांटिक?
क्या हुआ है पूजा बनर्जी को?
एक्ट्रेस ने आगे बताया, ‘मुझे तेज फीवर और वीकनेस लग रही है। हालांकि डॉक्टर ने मुझे ड्रिप लगाई है, उम्मीद है कि जल्द ही ठीक महसूस करूंगी।’ पूजा ने आगे कहा, ‘वीकनेस और फीवर के अलावा मेरे गले में इन्फेक्शन भी हो गया है, जिस वजह से मुझे खाने और पीने में दिक्कत हो रही है। हालांकि मेरे पति कुणाल वर्मा मेरे साथ हैं, जो मेरी पूरी देखभाल कर रहे हैं।’
दो बार शादी रचा चुकी हैं पूजा
पूजा बनर्जी की तरह ही उनके पति कुणाल वर्मा भी टीवी इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं। दोनों ने लॉकडाउन के समय पर कोर्ट मैरिज की थी। बाद में दोनों ने गोवा में दोबारा शादी की थी। बता दें कि पूजा बनर्जी शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। ऐसे में उन्होंने कोर्ट मैरिज करना ठीक समझा। वैसे कुणाल के अलावा पूजा बनर्जी किसी और से भी दिल लगा चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बचपन में महज 15 साल की उम्र में पूजा घर से भाग गई थीं। इसकी वजह उनका प्यार था, जिसके साथ ही वो भागी थीं। हालांकि बाद में उन्हें एहसास हुआ कि ये उनकी भूल थी।
Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
16 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
17 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
18 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
19 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
20 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
20 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
21 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
22 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
23 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines