हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Rajkumar Rao की 'माल‍िक' में प्रोसेनजीत चटर्जी की एंट्री कंफर्म, एक्टर ने दिया अपडेट

Prosenjit Chatterjee In Maalik: राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म ‘माल‍िक’ का टीजर पिछले दिनों ही जारी किया गया था। अब खबर है कि इस फिल्म में एक्टर के साथ बंगाली अभिनेता प्रोसेनजीत चटर्जी नजर आएंगे।

विज्ञापन
राजकुमार राव की मालिक में नजर आएंगे प्रोसेनजीत चटर्जी। Photo Credit- Instagram

Prosenjit Chatterjee In Maalik: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव बैक टू बैक फिल्मों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे है। एक और वामिका गब्बी के साथ उनकी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म भूल चूक माफ सिनेमाघरों में दर्शकों को एंटरटेन कर रही है। दूसरी ओर उनकी अगली फिल्म ‘माल‍िक’ अगले महीने रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म का टीजर पिछले दिनों की रिलीज किया गया था। अब ‘माल‍िक’ में बंगाली एक्टर प्रोसेनजीत चटर्जी की एंट्री कंफर्म कर दी गई है। वह इस फिल्म में राजकुमार राव के साथ नजर आएंगे।

रिलीज पर दिया अपडेट

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर प्रोसेनजीत चटर्जी ने जूम को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म ‘माल‍िक’ में वह उनके साथ नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है। इसके साथ ही बताया कि ये फिल्म अगले महीने जुलाई, 2025 में रिलीज हो सकती है।

कैसा था शूटिंग एक्सपीरियंस?

प्रोसेनजीत चटर्जी ने कहा, ‘राजकुमार राव के साथ फिल्म पूरी हो चुकी है। ये जुलाई 2025 में रिलीज हो सकती है।’ उन्होंने ‘मालिक’ के डायरेक्टर पुलकित की तारीफ करते हुए आगे कहा कि ‘पुलकित एक बेहतरीन डायरेक्टर हैं। उनके साथ काम करना अच्छा लगा। फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है। मुझे लगता है कि अगले महीने जुलाई तक रिलीज हो जाएगी।’

यह भी पढ़ें: डेब्यू से रातों-रात बॉलीवुड पर छा गई थी ये हसीना, फिर भी नहीं बन सकी सुपरस्टार; पहचाना काैन?

किरदार पर दिया हिंट

‘माल‍िक’ में अपने किरदार पर हिंट देते हुए प्रोसेनजीत चटर्जी ने कहा कि ‘ये राजकुमार राव की एक्शन फिल्म है, जिसमें मेरा किरदार काफी दिलचस्प है। मुझे साथ काम करके अच्छा लगा। हम लखनऊ में शूट कर रहे थे।’

‘मालिक’ के बारे में

गौरतलब है कि राजकुमार राव स्टारर फिल्म ‘माल‍िक’ हिंदी भाषा की गैंगस्टर फिल्म है, जिसमें एक्टर फुल एक्शन मोड वाले बोल्ड किरदार में नजर आएंगे। पुलकित के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को कुमार तौरानी और जय शेवक्रमणि ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में राजकुमार राव और प्रोसेनजीत चटर्जी के अलावा मानुषी छिल्लर और प्रतिभा मेधा शंकर भी हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें