Project K Prabhas First Look: इन दिनों प्रभास की आने वाली फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ का सबको बेहद बेसब्री से इंतजार है। इस बीच फैंस की एक्साइटमेंट को देखते हुए मेकर्स ने फिल्म से प्रभास का लुक रिवील कर दिया है।
एक्टर के लुक को देखकर सभी के दिलों की धड़कनें बढ़ गई है। वहीं, अब प्रभास का ये लुक सोशम मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही अब हर तरफ प्रभास के लुक की ही चर्चा हो रही है।
Project K से प्रभास का लुक आउट
बता दें कि आज यानी 19 जुलाई को प्रभास की अपकमिंग फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ से एक्टर के लुक को रिवील किया गया है, जो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। बताते चलें कि फिल्म से एक्टर के फर्स्ट लुक को वैजयंती मूवीज ने अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है। इसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है कि- “हीरो का उदय होता है..अब से, गेम बदल जाता है। ये #ProjectK से रिबेल स्टार #प्रभास है।
Project K Prabhas First Look
दमदार लुक में नजर आए अभिनेता प्रभास
बता दें कि फिल्म के पोस्टर में प्रभास का दमदार लुक नजर आ रहा है। साथ ही पोस्टर में साफ देखा जा सकता है कि- उनके बाल बढ़े हुए है। वहीं, फैंस को अभिनेता का लुक बेहद पसंद आ रहा है। साथ ही अब सभी इसपर कमेंट कर के अपना-अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं और उनकी खूब तारीफ भी कर रहे हैं।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बताते चलें कि हाल ही में फिल्म से अभिनेत्री दीपिका का लुक रिवील किया गया था, जो फैंस को खूब पसंद आया। वहीं, अब प्रभास के लुक को देखकर फैंस में इसके लिए एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। इसके साथ ही बता दें कि प्रोजेक्ट के वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित एक मल्टीलिंग्वल साइंस-फाई फिल्म है। फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ अगले साल 12 जनवरी, 2024 को रिलीज होगी। इस फिल्म को हिंदी ही नहीं बल्कि तेलुगू, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और अंग्रेजी में भी रिलीज किया जाएगा।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
52 mins agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 hr ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
2 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
3 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
4 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
4 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
5 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
6 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
7 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines