मुंबई: बॉलीवुड में अपने बैनर को स्थापित करना बड़ा मुश्किल कार्य माना जाता है, मगर निर्माता वसीम कुरैशी ने बहुत कम समय मे फ़िल्म इंडस्ट्री में अपने प्रोडक्शन हाउस कुरैशी प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड को एक भरोसेमंद और बड़ा बैनर बना दिया है। आज वह अक्षय कुमार, महेश मांजरेकर, पुल्कित सम्राट जैसे स्टार्स के साथ काम कर रहे हैं।
अभी पढ़ें – Bigg Boss 16: अब चीनी को घर में मचा संग्राम, अर्चना, प्रियंका और सौंदर्या में खिंची तलवार
वसीम कुरैशी महेश मांजरेकर के निर्देशन में बन रही भव्य ऐतिहासिक फ़िल्म ‘वेदात मराठे वीर दौडले सात’ को प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फ़िल्म कई मायनों में मील का पत्थर साबित होगी क्योंकि मराठी के अलावा यह हिंदी, तमिल और तेलगु में अगले साल दीवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार ने इसमें छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाई है। सात बहादुर योद्धाओं की कहानी पर आधारित यह फ़िल्म अक्षय कुमार की पहली मराठी फ़िल्म होगी।
निर्माता वसीम कुरैशी की इस फ़िल्म की भव्यता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि निर्देशक महेश मांजरेकर की फ़िल्म वेदात मराठे वीर दौडले सात’ का जब मुहूर्त शॉट प्रोग्राम हुआ तो यहां महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, मनसे प्रमुख राज ठाकरे के साथ साथ भाईजान सलमान खान भी मौजूद थे। प्रोड्यूसर वसीम कुरैशी और उनके बैनर ने वास्तव में बेहद कम समय मे इंडस्ट्री के दिग्गज स्टार्स का विश्वास जीता है।
कुरैशी प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड के वसीम कुरैशी एक साथ कई लैंगुएज में बन रही फिल्म ‘वेदात मराठे वीर दौडले सात’ को लेकर काफी उत्साहित हैं, जो उनकी अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी और सबसे बड़ी फिल्म होगी।
निर्देशक महेश वी मांजरेकर का कहना है कि “यह सिनेमा मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट है जो उन सात बहादुर योद्धाओं की ज़िंदगी पर बेस्ड है, जिनका उद्देश्य शिवाजी महाराज के स्वराज्य के सपने को साकार करना था।”
वहीं सुपरस्टार अक्षय कुमार ने बताया है कि, “मैं पहली बार वसीम कुरैशी और निर्देशक महेश मांजरेकर के साथ काम कर रहा हूं। उस वीर मराठी सम्राट के कारनामों ने मुझे हमेशा आकर्षित किया है और मुझे बहुत प्राउड फील हो रहा है कि मैं उस महान योद्धा की भूमिका निभा रहा हूँ।”
उल्लेखनीय है कि वसीम कुरैशी बॉलीवुड इंडस्ट्री के ऐसे धमाकेदार फिल्म निर्माता हैं, जो बिग बजट के साथ अलग कंटेंट पेश करते हैं। पिछली फिल्म ‘देहाती डिस्को’ की जबरदस्त सफलता के बाद वसीम कुरैशी की अगली फिल्म ‘सुस्वागतम खुशामदीद’ बहुत जल्द रिलीज के होने वाली है, जिसमें पुलकित सम्राट और कैटरीना कैफ की बहन इसाबेल कैफ की फ्रेश जोड़ी ऑडिएंस का मनोरंजन करेगी।
मोस्ट पॉपुलर म्युज़िक कंपनी “आत्मा म्युज़िक” के ओनर वसीम कुरैशी का कहना है कि, ”वेदात मराठे वीर दौडले सात’ हमारे लिए काफी बिग प्रोजेक्ट है और मुझे विश्वास है कि अक्षय कुमार और महेश मांजरेकर इस फ़िल्म के माध्यम से इतिहास रचेंगे। यह सिनेमा देश और विश्व को छत्रपति शिवाजी महाराज की महानता और वीरता के बारे में बताएगा।”
अभी पढ़ें – Adnan Sami: अदनान सामी का बड़ा बयान, कहा- क्यों छोड़ा पाकिस्तान, जल्द करूंगा इसका पर्दाफाश
इस फ़िल्म में अक्षय कुमार के अलावा जय दुधाने, उत्कर्ष शिंदे, विशाल निकम, विराट मडके, हार्दिक जोशी, सत्या, अक्षय, नवाब खान और प्रवीण जैसे कलाकार भी शामिल होंगे।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
11 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
13 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
14 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
15 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines