Priyanka with Daughter: मां की गोद में खिल खिलाकर हंस रही मालती, क्यूट वीडियो ने जीता सबका दिल
Edited By Nancy Tomar

Priyanka with Daughter Malti Marie Chopra Jonas
Edited By Nancy Tomar

Priyanka with Daughter Malti Marie Chopra Jonas
Priyanka with Daughter Malti Marie Chopra Jonas: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। अभिनेत्री अपने पोस्ट के जरिए फैंस को अपडेट करती रहती हैं। 14 मई को सभी ने मदर्स डे मनाया है।
वहीं, इस खास मौके पर प्रियंका के पति निक जोनस ने भी अपने इंस्टाग्राम पर प्रियंका और मालती का एक वीडियो शेयर किया है, जो बेहद क्यूट है। साथ ही वीडियो को फैंस भी खूब लाइक कर रहे हैं।
दरअसल, सोशल मीडिया पर प्रियंका और मालती का एक वीडियो खूब वायरल हो है, जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। वहीं, इस वीडियो को निक जोनस ने मदर्स डे के खास मौके पर शेयर किया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि प्रियंका ने मालती को गोद में ले रखा है और दोनों जमकर मस्ती कर रही हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि जब प्रियंका मालती को लेकर सड़क पार करने का इंतजार करती है और जैसे ही सड़क पार करती हैं, तो मालती खिल खिलाकर हंस पड़ती है। इस वीडियो में मालती बहुत क्यूट लग रही हैं।

Priyanka with Daughter Malti Marie Chopra Jonas
इतना ही नहीं बल्कि निक ने इस खास मौके पर प्रियंका और मालती की बहुत क्यूट फोटो भी शेयर की है। इस तस्वीर में प्रियंका ने मालती को अपने कंधे पर बैठा रखा है और मालती भी बहुत क्यूट सी स्माइल कर रही हैं।
इसके साथ ही बता दें कि निक ने इस फोटो और वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि- ‘हैप्पी मदर्स डे माय लव। आप एक अविश्वसनीय मां हैं। आप हर दिन मुझे और मालती की दुनिया को रोशन करती हैं’। इतना ही नहीं बल्कि इसका जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने भी लिखा है कि- ‘आई लव यू जान, मुझे मामा बनाने के लिए धन्यवाद।’
बता दें कि बीते साल निक और प्रियंका ने सरोगेसी के जरिए मालती का स्वागत किया था। वहीं, प्रियंका की बेटी का जन्म डॉक्टर द्वारा दी गई डेट से 12 हफ्ते पहले ही हो गया था, जिसकी वजह से मालती जन्म के दौरान थोड़ा कमजोर थीं। हालांकि अभी मालती एकदम स्वस्थ और तंदुरूस्त है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: